8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Egg Rate Today (7th February 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के दामों में आई तगड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Egg Price Today: सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ ही करते हैं। यह प्रोटीन का एक सस्ता सोर्स है और साथ ही, शरीर को कड़ाके की सर्दी में गर्मी का अहसास भी देता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 7 Feb 2022, 9:21 AM IST

egg_price.jpg

Egg Rate Today (7th February 2022): दिसंबर शुरू होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह में तो सर्दी कहर ढा रही है। जनवरी महीने के आखरी दिन भी ठंड काफी देखने को मिली, इतना ही नहीं फरवरी के शुवआत में हुई बारिश ने भी ठंड बढ़ा दी है। ठंड के मौसम में बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ ही करते हैं। यह प्रोटीन का एक सस्ता सोर्स है, इसके साथ ही शरीर को कड़ाके की सर्दी में गरमी का अहसास भी देता है। यही वजह है कि अंडों की डिमांड में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखा जा रहा है। बढ़ती ठंड के साथ ही अंडों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अंडों की अधिक मांग के कारण आज 7 फरवरी को उत्तर प्रदेश में थोक मूल्य में 514 रुपये, खुदरा बाजार में 591 रुपये तो वहीं सुपर मार्केट में 633 रुपए में बिक रहा है।

Egg Price Today (7th February 2022): शनिवार-रविवार रात से यूपी के कई जिलों में रुक-रुक बारिश हुई, जिसकी वजह से सोमवार सुबह से तापमान काफी कम रहा, इससे लोग कंपकपा उठे। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। सर्दियों के मौसम में लोग शरीर में गर्मी लाने के लिए अंडों का सेवन करते हैं। अंडा कारोबारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि एक महीने पहले 40 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे दाम कम हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Egg Rate Today (5th February 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडा हुआ सस्ता, जानें आज का ताजा भाव

Egg Rate Today Noida

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सोमवार 7 फरवरी को अंडों का थोक भाव 513 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 579 रुपये और सुपर मार्केट में 615 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं रविवार 6 फरवरी को भी थोक बाजार में 513 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 579 रुपये और सुपर मार्केट में 615 रुपए में बिकें।

यह भी पढ़ें : Egg Rate Today (4th February 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के दामों में आई तगड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Egg Rate Today Lucknow

लखनऊ में अंडें आज सोमवार 7 फरवरी को थोक बाजार में 507 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 507 रुपए में बिक रहे हैं, सुपर मार्केट में भी 507 रुपए प्रति सौ अंडें बिक रहे हैं। वहीं रविवार 6 फरवरी को थोक बाजार में 507 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 507 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 507 रुपए में बिका।