Egg Rate Today (4th February 2022): सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ ही करते हैं। यह प्रोटीन का एक सस्ता सोर्स है, इसके साथ ही शरीर को कड़ाके की सर्दी में गरमी का अहसास भी देता है। यही वजह है कि अंडों की डिमांड में रिकॉर्ड तोड़ उछाल पिछले दिनों देखने को मिला, हालांकि अब धीरे-धीरे अंडें सस्ते हो गए है। अंडों की अधिक मांग के कारण उत्तर प्रदेश में शुक्रवार 4 फरवरी 2022 थोक मूल्य में 514 रुपये, खुदरा बाजार में 591 रुपये तो वहीं सुपर मार्केट में 633 रुपए में बिक रहा है। अंडों की मांग वर्तमान में नवंबर और दिसंबर की तुलना में अधिक है। हालांकि जनवरी महीने में भी अंडों की खूब बिक्री हुई।