लखनऊ

अब यूपी में आसान होगा सफर, इन रूटों में चलेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें

Eletric Buses: उत्तर प्रदेश में जल्द ही नए रूट में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत होने जा रही है। लखनऊ समेत 14 जिलों में बसें शुरू होंगी।

2 min read
Jun 24, 2022

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या के अनुसार बसों की संख्या में कमी है। वहीं, गर्मी के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अब इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जाएगी। प्रदेश के कई जिलों और कई रूटों पर इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जाएगी जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा। जून में ही अंत तक उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर नई इलेक्ट्रिक बसे कर चलाना शुरु हो जाएगा क्योंकि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों का खेप आ जाएगा।

एक तरफ जहां लगातार गर्मी बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ यात्रा करने में लोगों को परेशानियां आ रही है। जब से उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हुई है तब से लगातार यात्रियों को यात्रा करने में राहत मिल रही है। गर्मी के दिनों में यात्रियों को राहत देने के लिए जल्द ही रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। बहुत ही जल्द उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के द्वारा 345 नई एसी बसें चलाई जाएंगी।

पहले 5 जिलों में शुरू होगी व्यवस्था

नई बसों को कई रूटों पर चलाया जाएगा। आपको बता दें कि यूपी के 5 जिलों में इसी महीने लगभग 347 बसे सड़कों पर उतार दी जाएगी। राजधानी वासियों को 40 नई बसों के लिए अभी इंतजार करना पडे़गा। लोगों की राह आसान करने के लिए इलेक्ट्रिक नगर बसों की शुरुआत की गई।

14 जिलों में शुरू होनी नई बसें

14 जिलों में करीब 700 वातानुकूलित बसों की आपूर्ति की जानी थी। लेकिन अभी तक इनमें से लगभग 355 नगर बसे ही आई है । बाकी बसों को जून के महीने के अंत तक सड़कों पर उतार दिया जाएगा क्योंकि इससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में एसी बसें यात्रियों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक व से महिलाओं के द्वारा खासकर अधिक पसंद किया जा रहा है। हालांकि अभी उत्तर प्रदेश में बसों की संख्या कम है लेकिन फिर भी कमाई अधिक हो रही है जिसको देखते हुए सरकार ने सोचा है कि अब नई इलेक्ट्रिक बस चलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Updated on:
24 Jun 2022 10:50 am
Published on:
24 Jun 2022 10:49 am
Also Read
View All

अगली खबर