लखनऊ

बड़ी खबर: रेलवे ने निरस्त की 400 ट्रेनें, असुविधा से बचने के लिए चेक कर ले लिस्ट

सबसे ज्यादा समस्या उन यात्रियों के होगी जिन्होंने इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रखा है ऐसे में अगर आपने आने वाले दिनों में किसी दूसरे राज्य में सफर करने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया है तो आपको तत्काल इंडियन रेलवे के द्वारा कैंसिल की गई लिस्ट की जांच कर लेनी चाहिए और अगर आपकी ट्रेन इस लिस्ट में शामिल है तो आपको सफर के लिए दूसरी ट्रेन में रिजर्वेशन कराना चाहिए।

2 min read
Jan 18, 2022

लखनऊ. बीते कुछ दिनों से खराब चल रहे हैं मौसम का असर रेलवे पर भी पड़ा है। कोहरे के चलते रेलवे ने कुल 396 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है वहीं 10 ट्रेनों के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है 4 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने के बाद अब यात्रियों को ठंड के मौसम में ट्रेन से सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

रिजर्वेशन वाले यात्रियों को होगी दिक्कत

सबसे ज्यादा समस्या उन यात्रियों के होगी जिन्होंने इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रखा है ऐसे में अगर आपने आने वाले दिनों में किसी दूसरे राज्य में सफर करने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया है तो आपको तत्काल इंडियन रेलवे के द्वारा कैंसिल की गई लिस्ट की जांच कर लेनी चाहिए और अगर आपकी ट्रेन इस लिस्ट में शामिल है तो आपको सफर के लिए दूसरी ट्रेन में रिजर्वेशन कराना चाहिए।

लखनऊ रेलखंड की ट्रेनें भी होगी प्रभावित

एक साथ इतने बड़ी संख्या में ट्रैनों के रद्द होने के बाद लखनऊ आलमबाग रेलखंड में आलमनगर परिवहन नगर मार्ग पर कम से कम 21 ट्रेनें रद्द की गई हैं ऐसे में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

लंबे समय से चल रहे प्रयास

पिछले लंबे समय से रेलवे कोहरे से बचने के तमाम दावे करता है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से इस मौसम में चल सके इसके लिए तमाम प्रबंध किए गए हैं। इसके बावजूद भी रेलवे कोहरे से प्रभावित होने वाली ट्रेनों को लेकर कोई खास इंतजाम नहीं कर सका है। आज भी कोहरे के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनें निरस्त करनी पड़ती है। वहीं, तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते ही संचालन को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बताते चलें इससे पहले एंटी फोग लाइट व फोग सेंसर सहित तमाम प्रयास कोहरे से ट्रेनों को होने वाली लेट लतीफी से निजात दिलाने के लिए प्रयास किए गए थे। लेकिन अब जब मौसम खराब चल रहा है तो रेलवे की यह सारे प्रयास नाकामयाब नजर आ रहे हैं।

Updated on:
18 Jan 2022 11:06 am
Published on:
18 Jan 2022 10:58 am
Also Read
View All