लखनऊ

‘BJP सरकार में मुझे न्‍याय मिला’, समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने CM योगी के बयान का किया समर्थन

Pooja Pal Big Statement: समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने CM योगी आदित्‍यनाथ के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि BJP सरकार में उन्हें न्याय मिला।

2 min read
Feb 14, 2026
विधायक पूजा पाल ने CM योगी आदित्‍यनाथ के बयान का समर्थन किया। फोटो सोर्स-IANS

Pooja Pal Big Statement: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने CM योगी आदित्‍यनाथ के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें CM योगी ने कहा कि राज्य सरकार पाल समाज के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। पूजा पाल ने कहा कि BJP सरकार के शासनकाल में मुझे न्‍याय मिला।

ये भी पढ़ें

‘हम लोग समझ सकते हैं कि कौन लोग हैं, जिनमें 4 से ज्यादा बच्चे हैं’, आयुष्मान योजना में बदलाव को लेकर क्या बोले राजा भैया?

UP News In Hindi: पूजा पाल ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन

दरअसल, यूपी विधानसभा में CM योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार पाल समाज के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राजू पाल और उमेश पाल को न्याय दिलाने का काम किया, जो माता अहिल्याबाई होल्कर के समाज से जुड़े थे। CM ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय और सुरक्षा के मुद्दों पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

'पाल समाज जानता है कौन-सी सरकार उनके हित में काम कर रही है'

पूजा पाल ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी की जनता और पाल समाज भली-भांति जानते हैं कि कौन-सी सरकार उनके हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि CM द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के संबंध में कही गई बात सही है, क्योंकि BJP सरकार में उन्हें सम्मान दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किया था।

Uttar Pradesh News in Hindi: CM योगी ने पाल समाज को भरोसा दिलाया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पूजा पाल ने कहा कि राजू पाल की हत्या निर्मम तरीके से की गई थी, और उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद परिवार को शव भी समय पर नहीं सौंपा गया, जिससे उस समय की व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि BJP सरकार बनने के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई की। साथ ही पाल समाज को भरोसा दिलाया।

Lucknow News in Hindi: BJP सरकार ने न्याय दिलाने का काम किया

पूजा पाल ने कहा कि यह सच है कि उनके पति और विधायक राजू पाल की हत्या समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई, लेकिन प्रदेश की BJP सरकार ने उन्हें न्याय दिलाने का काम किया। पूजा पाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की वर्तमान सरकार पाल समाज के लिए सबसे बड़ी हितैषी साबित हो रही है, और प्रदेश की जनता ने इसे देखा और समझा है।

ये भी पढ़ें

निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे राजनीतिक दल; पार्टी के नाम से लेकर इन बातों का किया जिक्र

Also Read
View All

अगली खबर