लखनऊ

यूपी में अंडे पर नहीं लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट, FSDA ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में अंडों पर प्रोडक्शन और एक्सपायरी डेट लिखने का नियम फिलहाल टाल दिया गया है।

2 min read
Mar 31, 2026
UP में अंडों पर एक्सपायरी डेट का नियम टला

UP Latest News Reagerding Expiry Date on Eggs: उत्तर प्रदेश में अंडों पर प्रोडक्शन डेट और एक्सपायरी डेट लिखने का नियम फिलहाल टल गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने इसके लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग का कहना है कि अगर यह नियम सख्ती से लागू किया गया, तो राज्य में अंडों की कमी हो जाएगी और कीमतें भी बहुत बढ़ जाएंगी। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाला था, लेकिन व्यावहारिक समस्याओं के कारण अभी टाल दिया गया है।

ये भी पढ़ें

UP Anganwadi Salary Hike: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बढ़ेगी सैलरी, स्मार्ट मानदेय देने के लिए योगी सरकार का आदेश

यूपी में रोजाना कितने अंडे खाए जाते हैं ?

यूपी देश का सबसे बड़ा अंडा खपत वाला राज्य है। यहां रोजाना 3.35 करोड़ अंडे लोग खा जाते हैं। राज्य के अपने पोल्ट्री फार्मों में रोजाना 1.80 करोड़ अंडों का उत्पादन होता है। बाकी अंडे दूसरे राज्यों से मंगवाए जाते हैं। यूपी कुक्कुट विकास समिति के अध्यक्ष वीपी सिंह का आरोप है कि विभाग बड़े व्यापारियों के दबाव में काम कर रहा है। अब सवाल उठ रहे हैं कि सरकार इस नियम को लागू करने में असल अड़चन क्या है और किसे नुकसान हो रहा है।

यूपी में अंडे कहां से आते हैं?

यूपी में रोजाना करीब 1.55 करोड़ अंडे (कुल खपत का 46%) बाहर से आते हैं। ये मुख्य रूप से पांच राज्यों से सप्लाई होते हैं-

  • हरियाणा
  • पंजाब
  • तेलंगाना
  • आंध्र प्रदेश
  • तमिलनाडु

इन राज्यों में अंडों पर स्टैंपिंग सिर्फ उन अंडों पर होती है, जो विदेश निर्यात किए जाते हैं। यूपी में आने वाले अंडों पर कोई प्रोडक्शन या एक्सपायरी डेट नहीं लिखी जाती। अगर यूपी में यह नियम लागू हो जाता, तो दूसरे राज्यों के अंडे यहां बिक नहीं पाते। इससे पूरे राज्य में अंडों की भारी कमी पड़ जाती।

अंडे कितने दिनों तक रहते हैं अच्छे?

अंडों को सही तापमान पर रखने से उनकी उम्र बढ़ जाती है। अगर अंडे को 5 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जाए, तो इन्हें 35 से 45 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि 25 से 35 डिग्री के सामान्य तापमान पर ये केवल 14 दिनों तक अच्छे रहते हैं। नया नियम लागू होने पर मुर्गी अंडा देने के तुरंत बाद ही प्रोडक्शन डेट और एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। इससे यह तय करना बहुत मुश्किल हो जाएगा कि कौन सा अंडा सीधे बाजार में जाएगा और कौन सा कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा। इसी वजह से FSDA नियम को अभी लागू नहीं कर पा रहा है।

उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर क्या असर?

यह नियम उपभोक्ताओं के हित में है क्योंकि इससे लोग ताजा अंडे आसानी से पहचान सकेंगे। लेकिन सप्लाई चेन में बड़ी दिक्कत आ सकती है। बड़े व्यापारी और दूसरे राज्यों के उत्पादक इस नियम से प्रभावित होंगे। FSDA आगे क्या फैसला लेता है, यह देखना होगा। फिलहाल यूपी में बिना एक्सपायरी डेट वाले अंडे ही बाजार में बिकते रहेंगे।

ये भी पढ़ें

आधी रात भैया-भाभी के कमरे में घुसा देवर, पहले रस्सी से बांधा पैर-हाथ, फिर महिला के साथ मिलकर कर दिया कत्ल
Published on:
31 Mar 2026 08:56 am
Also Read
View All
अखिलेश यादव ने बड़े मंगलवार के भंडारे में खाई पूढ़ी, फिर सरकार से पूछे तीखे सवाल, कहा- रुपया कितना गिरेगा, क्या पाताल पहुंच जाएगा?

यूपी में 26 मई को खत्म हो रहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, अब किसके हाथ में होगी गांव की कमान, कैबिनेट में भेजा गया प्रस्ताव

UP में फ्यूल के लिए मारामारी: पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, सपा सांसद बोले- महंगाई इतनी बढ़ेगी कि आसमान छोटा पड़ जाएगा

यूपी चुनाव 2027: एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस, बिहार में हुई भूल से सीखा है सबक!

OP राजभर का पुतला फूंकने पहुंचे सपाई, पुलिस से छीना-झपटी, महिलाएं बोलीं- गलत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं