लखनऊ

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत, सिर्फ एक चिंगारी से भड़की आग

Fire in Coaching Centre: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी है। आग लगने से कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।
3 min read
Jun 22, 2026
fire in coaching centre
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगी (फोटो- पत्रिका)

Fire in Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर (Fire in Coaching Centre) में भीषण आग लगी है। आग लगने से कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से नीचे कूद गए। इस दौरान कई स्टूडेंट्स बचने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए। हादसे की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने बचाव अभियान शुरू किया।

धुआं निकलता देखकर इकट्ठा हुए लोग

कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा। धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते बिल्डिंग में आग फैल गई और धुएं के साथ लपटें निकलने लगीं। यह नजारा देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पहुंची और आग बुझाने कार्य शुरू किया।

CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने अधिकारियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम ने हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज कराने के लिए कहा है। सीएम ने कहा कि अधिकारी राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें।

15 लोगों की मौत की पुष्टि

लखनऊ के KJMU के ट्रॉमा सेंटर की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमिया अग्रवाल ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। डॉ. अमिया अग्रवाल ने बताया कि यहां 21-22 बच्चों को लाया गया है, जिनमें से 5 घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। आग से बचने के लिए बिल्डिंग से कूदने वाले दो बच्चों की पीठ में चोट आई है, उनका CT स्कैन किया गया है और इलाज चल रहा है।

डॉ. अमिया अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में 15 बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया था। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेजा जाएगा। पोस्टमॉर्टम के लिए 5 शव भेजे जा चुके हैं और बाकी 10 शवों को भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

डिप्टी CM बोले- मैंने 14 शव देखे

बिल्डिंग में लगी आग की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भावुक होकर कहा कि दुखद घटना है। मैंने अपनी आँखों से 14 शव देखे हैं।

बिल्डिंग में 15-20 लोग फंसे, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM

कोचिंग सेंटर वाली बिल्डिंग में 15-20 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। हादसे की सूचना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर 13-14 एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है।

बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर में स्टूडियो का ऑफिस था। उसमें काम करने वाली लवप्रीत और जयंत गुप्ता घायल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर लाया गया है।

क्या बोले डिप्टी CM?

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- कोचिंग सेंटर में आग लगी है। ज्यादातर बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। कुछ बच्चों के अंदर होने की बात सामने आ रही है। एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित अस्पताल या उनके घर पहुंचाया जाए। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। जल्द से जल्द सभी को बाहर निकाला जा रहा है। तीन-चार बच्चे बाथरूम में फंसे होने की आशंका है, हम सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

बिल्डिंग में AC से लगी आग

कोचिंग सेंटर वाली बिल्डिंग में काम करने वाले सुशांत ने आग लगने का कारण बताया है। सुशांत ने बताया कि तीन मंजिल की बिल्डिंग में दो में पेट शॉप चलती हैं। इसके ऊपर एनिमेशन की कोचिंग में सुशांत काम करते हैं। सुशांत ने कहा कि आग नीचे वाले फ्लोर के एसी से लगी थी। AC की खराबी के बारे में कई बार बिल्डिंग मालिक से शिकायत की गई थी। इसके बावजूद AC को ठीक नहीं किया गया।