लखनऊ

राजधानी के CRPF बिजनौर कैंप में हुई फायरिंग, हेड कांस्‍टेबल की मौत

लखनऊ का सीआरपीएफ बिजनौर कैंप शनिवार को गोलियां की आवाज से गूंज उठा।

2 min read
Aug 25, 2018
Firing

लखनऊ. लखनऊ का सीआरपीएफ बिजनौर कैंप शनिवार को गोलियां की आवाज से गूंज उठा। शनिवार दोपहर को यहां फायरिंग हुई जिसमें में एक हेड कांस्‍टेबल को गोली लग गई। घायल कांस्टेबल को तुरंत निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ के सीआरपीएफ बिजनौर कैंप में आज फायरिंग हो गई। फायरिंग में हेड कांस्‍टेबल अरविंद कुमार को सीने और गले पर गोलियां लग गई। पता चलते हुए उसे तत्काल पास के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर जांच के लिए फारेंसिक टीम भी पहुंची है। जानकारी के मुताबित फायरिंग में एके 47 का इस्तेमाल हुआ है।

शायद इसलिए हुई फायरिंग-

सूत्रों के मुताबिक फायरिंग के पीछे अफसरों से कहासुनी का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल घटना के पीछे का असल कारण पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस के अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं।

Published on:
25 Aug 2018 06:01 pm
Also Read
View All