लखनऊ

दारोगा ने मैगी का ठेला लगाने वाले युवक पर बरसाए थप्पड़, जानिए पूरी वजह

अखिलेश बोले- क्या यही है 'अमृत-काल', ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का प्रमाण,सत्ताधारी इसे कहते है अमृतकाल
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2023, 8:39 AM IST
पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट कर दी सफाई
पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट कर दी सफाई

लखनऊ में दरोगा के मैगी का ठेला लगाने वाले युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवक ठेला लेकर जा रहा है। दरोगा उसी के तरफ आगे बढ़ते जा रहे है। युवक के पास पहुंचते ही दरोगा ने दनादन दो थप्पड़ बरसाए। जिसके बाद चौराहे पर भगदड़ जैसा माहौल हो गया। आस-पास खड़े दुकानदार अपना-अपना ठेला लेकर भागने लगे।


रात का था मामला

पुलिस के मुताबिक यह वीडियो शुक्रवार रात 1090 चौराहे के पास का है। पुलिस की टीम सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को भगा रही थी। रात में चौराहे पर खड़ा कोई युवक घटना का वीडियो बना लिया। जिसे आज वायरल कर दिया गया।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- देखो उप्र पुलिस का सरेआम अत्याचार सत्ताधारी जिसे कहते हैं 'अमृत- काल' क्या यही है, उम्र में 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' का प्रमाण ।

पुलिस कमिश्नरेट ने ट्वीट कर दी सफाई

पुलिस कमिश्नरेट ने युवक के पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि यहां पर अवैध रूप से ठेले और लोग सड़क घेर कर खड़े थे। वीडियो में दिख रहे पुलिस कर्मियों (नाइट मोबाइल) से हटाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

लोग बताते है कि 1090 चौराहे के आस-पास देर रात तक स्ट्रीट फूड वेंडर खड़े रहते है। जिससे जाम की स्थित आए दिन बनी रहती है। साथ ही देर रात तक यहां पर अराजक तत्व एकत्र होते है।


डीसीपी मध्य बोले - दरोगा के खिलाफ कार्यवाही शुरू

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक गौतमपल्ली कोतवाली में तैनात दरोगा पुष्पराज शुक्रवार वह नाइट ड्यूटी पर थे। 1090 चटोरी गली के पास रात करीब 2.30 बजे ठेले लगे होने की सूचना मिली थी। जिस पर दरोगा उन्हें हटाने के लिए गए थे। इस दौरान ही दरोगा पुष्पराज ने मैगी विक्रेता के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। ऐसे में दरोगा के खिलाफ विभागीय स्तर से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Mar 2023, 8:39 AM IST
Published on: