26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का खास बताकर मांगी रंगदारी, दो गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई की तरह नाम और पैसा कमाने के चक्कर में दोनों आरोपियों ने व्हाट्सअप कॉल करके मांगे पैसे और दी जान से मारने की धमकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 25 Mar 2023, 8:01 AM IST

 उत्कर्ष अग्रवाल ने दर्ज कराई FIR

उत्कर्ष अग्रवाल ने दर्ज कराई FIR

चौक स्थित खुनखुन जी ज्वैलर्स के मालिक उत्कर्ष अग्रवाल को धमकी देकर 30 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों खुद को कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का खास बताते थे। उन्होंने व्हाट्सएप कॉल करके रुपए नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। सर्राफा कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन करते हुए चारबाग इलाके से उन्हें पकड़ा है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार संविधान को खत्म करने का काम कर रही-अखिलेश यादव


व्हाट्सएप कॉल जान से मारने की धमकी

डीसीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा के मुताबिक चौक में खुनखुन जी ज्वैलर्स के मालिक उत्कर्ष अग्रवाल परिवार संग रहते हैं। उत्कर्ष के मोबाइल पर 21 मार्च की सुबह 11.35 बजे व्हाट्सएप कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का आदमी बताया। 30 लाख रूपए मांगे और रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। फोन करने वाले ने उत्कर्ष से कहा कि तुमको अपने परिवार से प्यार नहीं है क्या? तुम नहीं जानते कि हम क्या कर सकते हैं, अगर जानना चाहते हो तो तुम्हे आज बता देंगे।

यह भी पढ़ें: मोहनलालगंज के काले बीर बाबा मंदिर परिसर में हुआ अश्लील डांस, लोगो ने दर्ज कराई कम्प्लेन


उत्कर्ष अग्रवाल ने दर्ज कराई FIR

एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक उत्कर्ष अग्रवाल की तरफ से घटना वाले थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एफआईआर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दोनों की लोकेशन लखनऊ के चारबाग इलाके में मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।


नाम कमाने के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़े

पकड़े गए युवकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी विवेक यादव(19) और अमित यादव (21) के रूप में हुई। यह लोग गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। इन लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के विषय में जानकारी हुई थी। जिसके बाद इंटरनेट से खुनखुन जी ज्वेलर्स का नंबर खोज कर रंगदारी मांगी थी। दोनों के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Video लखनऊ की सड़क को गन्दा करने वालों से वसूला गया 5,150 जुर्माना

आरोपी विवेक और अमित को रूपए और नाम कमाने की लत लग गई। दोनों ने बताया कि इसके लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया से बेहतर कोई सहायता नहीं कर सकता। दोनों इस मुकाम को हासिल करने के लिए जुट गए थे।