26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ की सड़क को गन्दा करने वालों से वसूला गया 5,150 जुर्माना

G 20 के बाद से लखनऊ को स्वच्छ रखने के लिए, नगर निगम की ओर कई अभियान चलाए जा रहे, और कट रहे है, हजारों के चालान।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 21 Mar 2023, 10:21 AM IST

  फैलाई गंदगी तो देना होगा जुर्माना

फैलाई गंदगी तो देना होगा जुर्माना

शहर में आयोजित जी 20 के अंतर्गत सौंदर्यीकरण की देखते हुए रोजना शहर में अभियान चलाए जा रहे है। जिसमें शहर की स्वछता और सुंदरता पर खास जोर दिया जा रहा है। नगर निगम के ‘थूकना मना है’ अभियान के तहत रोज हजारो की संख्या में चालान हो रहे है।

यह भी पढ़ें: अपराधियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 11 जिलों में बनेगे हाईटेक जेल, क्या होगा खास

अभियान में दी जा रही चेतावनी

अभियान में थूकने, गंदगी करने, खुले में शौच, खुले में मूत्र विसर्जन के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित किया जा रहा है, तथा नगर के सौंदर्य को खराब करने वालों से जुर्माना वसूलने और चालान की कार्यवाही की जा रही है। अभियान में 43 चालान के तहत 5150 रुपये का जुर्माना लगाकर धनराशि वसूल की गई।

यह भी पढ़ें: World TB Day: कुपोषण दूर करने में कारगर हैं मोटा अनाज, जानिए कैसे

स्वच्छता नियमावली के आधार पर जुर्माने का प्रावधान

अभियान में उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, रेड एंड येलो स्पॉट पर पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें: गर्मी में कम किराए में AC Bus का लुत्फ लेंगे शहर के लोग, जानिए क्या है किराया

शहर को गन्दा करने वालों का हुआ चालान

अभियान के तहत जोन-1 में 23 चालान कर 2700, जोन-2 में 2 चालान करते हुए 350, जोन-3 में , 4 चालान करते हुए 400 रुपये वसूल किये गये। जोन-5 में 08 चालान करते हुए 650 रुपये, जोन-6 में 1 चालान करते हुए 250, जोन-7 में 2 चालान करते हुए 500 और जोन-8 में 3 चालान करते हुए 300 रुपये वसूल किये गये।