
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित काले बीर बाबा मंदिर में हर नवरात्रे में बड़े सांस्कृतिक आयोजन किये जाते है। हवन ,पूजापाठ के साथ - साथ बाबा की विशाल शोभा यात्रा भी निकाली जाती है। कल मंदिर परिसर में सांस्कृतिक आयोजन के समय रात में फिल्मी गाने पर, युवती का डांस करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जिसको लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है, तो बहुत से ऐसे भी लोग है, जिन्होंने आपत्ति करने वालो को करारा जवाब भी दिया हैं।
पुलिस ने दर्ज की कम्प्लेन
मोहनलालगंज पुलिस ने आयोजक के खिलाफ दर्ज की कम्प्लेन, ट्विटर पर जारी किया, इवेंट आई डी-जिसमे सूचना देने वाले का नाम और पता होता है साथ ही किस संदर्भ में शिकायत की गई उसकी डिटेल रहती है। P20032311499 . मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
सपोर्ट में बोले- लोग कहां पर है अश्लीलता
1 . डॉ. इशरत अली शाह socialist , activist मनरेगा मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंडल प्रभारी है, उन्होंने कहा कि 'पेट पालने का अधिकार सभी को है, भीख नहीं मांग रही, उसकी कला का पैसा है। '
2 अनिल विद्यार्थी---- साहब! जी इस गाने में क्या अश्लीलता हैं, और डांस करने वाली लड़की भी ने बेहद ही तौर-तरीके से किया है, बाकी इस गाने में अश्लीलता ये बात समझ से परे हैं।
3 अनुराग पांडेय --- जबरदस्ती की भ्रामक बातें फैलाने वालों पर कार्यवाही हो।