
कैंट इलाके में रहने वाली एक छात्रा से बीच सड़क पर शोहदे ने छेड़छाड़ शुरू कर दी, विरोध करने पर उन लोगों ने छात्रा को मारा और धमकाया। पीड़िता ने अपने परिवार के साथ जाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में खेला जा रहा है सट्टा किंग, रहे सावधान
छात्रा और शोहदे में थी अच्छी दोस्ती
इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार के मुताबिक नीलमथा में रहने वाली छात्रा के मोहल्ले में रहने वाले सनी रावत से दोस्ती थी। बाद में अनबन हो गई और छात्रा ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी सनी छात्रा को परेशान करने लगा। छात्रा के परिजनों ने सनी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना।
पीड़ित लड़की ने बताई घटना
पीड़िता के अनुसार 28 फरवरी को वह कोचिंग जा रही थी। तभी रास्ते में सनी ने रोककर छेड़छाड़ की, विरोध पर मारपीट करने लगा और धमकी भी दिया कहा कि किसी को बताया तो बहुत बुरा हाल करुगा। पीड़िता ने कहाकि जब उसने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला।
पुलिस ने दर्ज की केस
छेड़छाड़ करने के बाद धमकी और मारपीटका केस दर्ज कराया पीड़िता के परिवार ने। कैंट थाने पुलिस ने इस घटना को संज्ञान में लिया और एफआईआर दर्ज करते ही खोजबीन शुरू कर दी।