26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ बीकेटी में शादी समारोह में चली गोली और फिर मच गया हंगामा

अचानक से शादी वाले घर में मचा हड़कंप, प्लेट साफ कर रहे कर्मचारी को लगी गोली, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 1 Mar 2023, 8:06 AM IST

भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के इंदौरा बाग में, आईटीआई छात्रावास के सामने, एक शादी समारोह में गोली चलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में काम कर रहे वेटर को लगी गोली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में अभी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ की NIA COURT ने सुनाया फैसला, 7 आतंकियों को फांसी और 1 को उम्रकैद की सजा

शादी समारोह में कर रहा था प्लेट साफ और लग गई गोली

वेटर को अचानक से लगी गोली ने पुरे माहौल को दहशत डाल दिया। किसी को भी समझ में नहीं आया कि यह कैसे हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। शादी में आए कैंटीन वालों से भी पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के इंस्पेक्टर ने पहले फसाया प्यार में, फिर किया प्रेग्नेंट, एफआईआर दर्ज

बीकेटी पुलिस ने बताया कि घायल का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

पुलिस के मुताबिक ग्राम लोहंगपुर गांव के निवासी वेटर रावत की शादी समारोह में प्लेट साफ कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई। वेटर को नहीं पता की गोली किसने चलाई और कहां से आकर लगी। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन करने में जुट गया।

यह भी पढ़ें: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी का वीडियो हुआ वायरल, देखिये कैसे गिनते हैं रुपये

फ़िलहाल घायल बेटर को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।