26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में खेला जा रहा है सट्टा किंग, रहे सावधान

लखनऊ में सट्टा मटका बहुत ही तरीके से खेला जा रहा, जिसको लेकर जुआ अधिनियम के तहत पुलिस सतर्क है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 1 Mar 2023, 8:10 AM IST

सट्टा ना खेले, नहीं तो हो सकती है, जेल

सट्टा ना खेले, नहीं तो हो सकती है, जेल

Lucknow Satta बाजार खाला थाना क्षेत्र से सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार पांडे ने सनी दानो पुत्र राजकुमार को सट्टा खेलते समय गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से ₹260 सट्टा की 2 पर्ची बरामद हुई है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ की NIA COURT ने सुनाया फैसला, 7 आतंकियों को फांसी और 1 को उम्रकैद की सजा

lucknow satta : क्या होता है सट्टा किंग

सब इंस्पेक्टर ने बताया कि सट्टा मटका या सट्टा किंग दोनों का अर्थ एक ही है। सट्टा किंग एक प्रकार का ऐसा गेम यानी की खेल है, जिसमें लोगों को 00 से 99 के बीच कोई भी नंबर चुनना होता है। इस खेल में किस्मत के आधार पर लोग बहुत बड़ी सी बड़ी रकम जीतने का मौका मिलता है। इस खेल में खिलाड़ी Internet के माध्यम से भी हिस्सा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पहले कर लिया निकाह, बाद में पता चला दूल्हे का दिमाग खराब है, दहेज में नहीं मिली कार तो दिया तलाक

सट्टा मटका, सट्टा किंग से युवा रहे दूर

उन्होंने कहा कि इन खेलों की लत, आपको भटका भी सकती है। इसलिए पुलिस विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। आज के युवा बहुत कम समय में ज्यादा कमाने के चक्कर में रास्ता भटक जाते है। युवाओं को सट्टा जैसे खेलो से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बाकी कोई नहीं सुधरता है तो उसको क़ानूनी तरीके से समझाया जाता है।