लखनऊ

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोना फिर उछला, चांदी भी चमकी, शादी सीजन में बढ़ी खरीदारी और निवेशकों की हलचल

Gold Silver Price 7 Feb 2026: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती जारी है। खुदरा ग्राहकों के लिए 24 कैरेट सोना 1,60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी के गहनों की दर 2,70,500 रुपये प्रति किलो दर्ज हुई। शादी सीजन और वैश्विक संकेतों से बाजार में खरीदारी बढ़ी है।
2 min read
Feb 07, 2026
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी के दामों में फिर उछाल, सर्राफा बाजार में तेजी- निवेशकों और ग्राहकों की बढ़ी हलचल (फोटो सोर्स : WhatsApp News Group)

Gold Silver price, 7 Feb 2026: सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई, जिससे बाजार में फिर से हलचल तेज हो गई है। वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मांग और शादी-विवाह सीजन की खरीदारी ने मिलकर कीमतों को ऊपर बनाए रखा है। खुदरा ग्राहकों के लिए जारी ताज़ा दरों के अनुसार सोना एक बार फिर ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी रेट के मुताबिक 10 ग्राम सोने (24 कैरेट) की कीमत ₹1,60,500 दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,48,100 (92% शुद्धता) और 18 कैरेट सोना ₹1,22,400 (76% शुद्धता) पर बिक रहा है। चांदी के गहनों के लिए कीमत ₹2,70,500 प्रति किलो तय की गई है।

नोट: इन दरों पर जीएसटी, मेकिंग चार्ज और हॉलमार्क शुल्क अतिरिक्त देय होंगे।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम

  • बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने में तेजी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं.
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत स्थिति
  • वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता
  • निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान
  • डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव
  • केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद

जब भी विश्व अर्थव्यवस्था में अस्थिरता बढ़ती है, सोना सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में उभरता है। यही वजह है कि वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ते ही घरेलू बाजार में कीमतें चढ़ जाती हैं।

शादी सीजन ने बढ़ाई डिमांड

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि शादी-विवाह के मौसम में आभूषणों की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। खासकर 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी की बिक्री में तेजी है क्योंकि अधिकांश पारंपरिक गहने इसी शुद्धता में बनते हैं। ज्वेलर्स के मुताबिक ग्राहक कीमत बढ़ने के बावजूद खरीदारी टाल नहीं रहे, बल्कि “आज खरीद लो, आगे और महंगा होगा” की सोच के साथ बाजार आ रहे हैं।

चांदी भी कम नहीं

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी तेजी के रुख पर है। चांदी के गहनों के लिए जारी दर ₹2,70,500 प्रति किलो रही। चांदी की मांग दो कारणों से मजबूत है,ज्वेलरी,औद्योगिक उपयोग (इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल, मेडिकल उपकरण),विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है।

निवेश के नजरिये से सोना

वित्तीय सलाहकारों का मानना है कि सोना पोर्टफोलियो का 10–15% हिस्सा होना चाहिए। गोल्ड ज्वेलरी,गोल्ड कॉइन/ बार,गोल्ड ETF,सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, हालांकि ज्वेलरी निवेश के लिहाज से कम फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से देना पड़ता है। सर्राफा एसोसिएशन ने ग्राहकों से अपील की है कि सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें। यह सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है। बिना हॉलमार्क आभूषण खरीदना जोखिम भरा हो सकता है।

आज के प्रमुख रेट (खुदरा ग्राहकों के लिए)

धातुशुद्धतादर
सोना24 कैरेट₹1,60,500 / 10 ग्राम
सोना22 कैरेट₹1,48,100 / 10 ग्राम
सोना18 कैरेट₹1,22,400 / 10 ग्राम
चांदीज्वेलरी₹2,70,500 / किलो
(GST, मेकिंग व हॉलमार्क शुल्क अतिरिक्त)

व्यापारियों की सलाह

स्थानीय सर्राफा व्यापारी के अनुसार,अगर खरीदारी ज़रूरी है तो ज्यादा इंतजार न करें। कीमतों का ट्रेंड अभी ऊपर की ओर है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार यदि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां ऐसी ही बनी रही, तो सोने की कीमतें और ऊंचाई छू सकती हैं। हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली के कारण हल्की गिरावट भी आ सकती है।

Updated on:
07 Feb 2026 01:37 pm
Published on:
07 Feb 2026 01:37 pm