लखनऊ

अगर आप भी खातें हैं गोलगप्पे तो पहले पढ़ लीजिए ये खबर, जान के लिए भी हो सकता है खतरा

Golgappe healthy or not: क्या आप भी जानते हैं कि गोलगप्पे खाने से मौत हो सकती है। जानकर हैरानी होगी लेकिन यही सच है।

2 min read
May 16, 2022
Golgappe Water-Bowl can be the reason of death Know Why
Golgappe Water-Bowl can be the reason of death Know Why

आप बाजार जाएं और गोलगप्पे न खाएं, ऐसा शायद ही कभी होतै हो। वैसे तो गोलगप्पों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोलगप्पे आपको सिर्फ बीमार ही नहीं बनाते, बल्कि इसके कारण आपकी मौत तक हो सकती है। ये सुनकर आपको थोड़ा हैरानी जरूर हुई होगी लेकिन यही सच है।

फेफड़ों मे पानी जाने का होता है खतरा

वास्तव में ऐसा तब होता है, जब आप पानी पूरी को बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं। ऐसा करने से गोलगप्पा गले में अटक जाता है। वहीं उसका पानी पेट में जाने की जगह फेफड़ों में चला जाता है। अगर यह स्थिति उत्पन्न होती है तो आपकी मौत होना पक्का है। ऐसा होने पर सांस नली चोक होने और अटैक आने के चांसेज काफी हद तक बढ़ जाते हैं। इसलिए भूलकर भी किसी से गोलगप्पा खाने की रेस न लगाएं। जल्दी-जल्दी गोलगप्पे खाने से फूड पाइप में इन्फेक्शन और छाले होने की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसलिए पानी पूरी को नॉर्मल फूड की तरह धीरे-धीरे ही खाना चाहिए।

ये हो सकते हैं नुकसान
गोल गप्पे खाने के फायदे के साथ में कुछ नुकसान भी हैं। ज्यादा गोल गप्पे खाने से डायरिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, पीलिया, अल्सर, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, पेट में हल्का या तेज दर्द और आंतों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि गोलगप्पे खाने से ब्लडप्रेशर की शिकायत भी हो जाती है। दरअसल, गोलगप्पे के पानी में नमक का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसके अलावा गोलगप्पों को तलने के लिए कई बार इस्तेमाल किए हुए तेल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे सेहत खराब होती है।

गोलगप्पे खाने के फायदें भी

गोल गप्पे के पानी में पुदीना, जीरा और हींग मिलाना चाहिए। इससे पाचन में मदद मिलेगी। वहीं धनिया के पत्तियां को इस्तेमाल करने से आपको सूजन कम करने में मदद मिलती है। हींग पीरियड्स के दौरान ऐंठन को रोकने में मदद करता है। जीरा पाचन में मदद करता है और मुंह की दुर्गंध से बचाना है। पुदीना या पुदीना के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं, दर्द को कम करने, पाचन और सर्दी और खांसी से भी राहत देता है।

Updated on:
16 May 2022 03:31 pm
Published on:
16 May 2022 03:29 pm
Also Read
View All