लखनऊ

आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राज्यपाल सचिवालय ने जौनपुर विश्वविद्यालय वीसी से मांगी तथ्यों की जानकारी

आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राज्यपाल सचिवालय ने कुलपति जौनपुर विश्वविद्यालय से मांगी तथ्यों की जानकारी

2 min read
Jul 09, 2018
Governor Ram Naik Statement
राज्यपाल राम नाइक का बयान

लखनऊ. जौनपुर के तिलकधारी कालेज प्रोफेसर राजेश सिंह द्वारा राज्यपाल राम नाईक व उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल सचिवालय ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति प्रो. राजाराम यादव को पत्र लिखकर तथ्यों की मांग की है। उन्हें तीन दिन के भीतर अपने स्तर से तथ्य व विवरण संकलित करके अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर ‘प्रोफेसर ने राज्यपाल के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया, डिप्टी सीएम को भी नहीं बक्शा’, नामक शीर्षक से समाचार 8 मार्च को प्रसारित हुआ था। समाचार का संज्ञान लेते हुए राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री हेमन्त राव ने कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर को पत्र लिखा है।


बता दें कि तिलकधारी कालेज, जौनपुर की एलएलएम की परीक्षा में 20 में से 17 छात्र असफल घोषित किए गए थे। असफल घोषित छात्रों ने उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग राज्यपाल राम नाईक से की थी। राज्यपाल ने कुलपति को उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए थे। मामले को लेकर छात्रों ने तिलकधारी कालेज के प्रो राजेश सिंह से दूरभाष (मोबाइल) पर वार्ता करनी चाही तो उन्होंने राज्यपाल एवं उप मुख्यमंत्री के विरूद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय, लखनऊ में प्रवेश प्रक्रिया अपने चरम पर चल रही है।बीकॉम, बीसीए0 एवं एमकॉम कक्षाओं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची के छात्रों को एक मौका और देते हुए काउंसलिंग एवं फीस जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 11-07-2018 तक बढ़ायी जाती है। इस तिथि के पश्चात् उनकी सूची समाप्त मानी जायेगी। किसी भी विषय में स्नातक एवं परास्नातक में नवीन छात्रों (विदेशी छात्रों सहित) को प्रवेश तब ही दिया जायेगा जब उस विषय में सीटें रिक्त हों इसके लिए दिनांक 12-07-2018 से 16-07-2018 तक के लिए आवेदन प्राप्त करने एवं जमा करने की तिथि निर्धारित की जाती है तथा इन्हीं तिथियों पर काउंसलिंग प्रथम आओ प्रथम पाओ के अनुसार की जायेगी।

Published on:
09 Jul 2018 08:56 pm