लखनऊ

Hanuman Jayanti 2021 : कोरोना काल में घर में ही ऐसे करें हनुमान जी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2021 : हनुमान जयंती आज, अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं राम भक्त हनुमान
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2021, 7:39 AM IST
Hanuman Jayanti 2021
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार हनुमान जयंती पर सिद्धि और व्यतीपात नामक दो शुभ योग बन रहे हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Hanuman Jayanti 2021. आज 27 अप्रैल को हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) है। प्रतिवर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस दिन राम भक्त हनुमान अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। आज के दिन संकटमोचन हनुमान की पूजा से शनि की शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या की अशुभता दूर होती है। मंगल ग्रह भी शांत होता है। उत्तर प्रदेश में कई प्रसिद्ध हनुमान मंदिर हैं, जहां भक्तों का हुजूम उमड़ता है, लेकिन इस बार भी कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले वर्ष की तरह पाबंदियां लागू हैं। मंदिर के कपाट बंद हैं। ऐसे में भक्तों ही घर पर ही आराधना करनी होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार हनुमान जयंती पर सिद्धि और व्यतीपात नामक दो शुभ योग बन रहे हैं। आज सुबह से रात्रि 9 बजकर 01 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

लखनऊ के कोनेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित धीरज व्यास बताते हैं कि कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर बंद हैं। ऐसे में भक्त घर पर ही रुद्रावतार हनुमान की पूजा करें। वह बताते हैं कि सुबह दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर स्नान करें। घर में हनुमान प्रतिमा के सामने बैठ जायें। सबसे पहले प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी का पूजन (श्री गणेशाय नम:) करें। श्रद्धानुसार धूप, दीप और नैवेद्य चढ़ायें। तत्पश्चात श्रीराम का स्मरण कर हनुमान चालीसा का पाठ करें। जीवन की रक्षा के लिए बजरंग बाण का पाठ करें। ऊं हं हनुमतये नम: का जाप करें। सूर्यदेव पर जल चढ़ाएं। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं क्योंकि सूर्यदेव हनुमान जी के गुरु हैं।


बल, बुद्धि विद्या के दाता हैं हनुमान जी
हनुमान जी को बल और बुद्धि और विद्या का दाता भी कहा गया है। इसीलिए विद्यार्थियों के लिए हनुमान जी की पूजा अति उत्तम बताई गई है। इसके नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए हनुमान जी की पूजा विशेष फल देने वाली मानी गई है।

Published on: