
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार प्रदेश के कुछ हिस्सा में बदली बारिश के आसार जताए हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 25 मार्च को पूर्वी औरतों में स्थान पर बारिश होगी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हो रहा है। रविवार 26 मार्च को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना जतायी गयी है। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की गयी है। साथ ही अलर्ट जारी भी जारी कर दिया है।
यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले की संभावना
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल और अमरोहा में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। साथ ही पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।