लखनऊ

‘पप्पू यादव का सिर कलम करने वाले को 51 लाख!’ संसद में राम मंदिर के नाटक के बाद हिंदू नेता का विवादित ऐलान

Pappu Yadav: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पप्पू यादव ने संसद में कांग्रेस सांसदों के साथ ड्रामा किया था। लखनऊ के सनातन रक्षा संगठन ने शनिवार को पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51-लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।
2 min read
Aug 01, 2026
Pappu Yadav Bhagwa Row Ram Mandir Donation Protest Parliament
पप्पू यादव का राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा!

Pappu Yadav Head 51 Lakh Reward: लखनऊ में शनिवार को सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को लेकर संसद परिसर में हुए नाटक का विरोध करते हुए उन्होंने श्रीराम टावर से हजरतगंज तक प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। रास्ते भर नारेबाजी होती रही। हजरतगंज पहुंचकर पप्पू यादव का पुतला फूंक दिया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के मुखौटे पहनकर चप्पलें भी बरसाईं।

पप्पू यादव पर 51 लाख के इनाम का ऐलान

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध कुमार राय ने प्रदर्शन के दौरान तीखा बयान दिया। उन्होंने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने संत समाज और भगवा वस्त्र की गरिमा पर सवाल उठाकर करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वक्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी सनातन विरोधी बताते हुए सार्वजनिक माफी मांगने को कहा।

राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर

यह प्रदर्शन राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद हो रहे विरोध का हिस्सा है। वाराणसी में पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास की शिकायत पर राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अयोध्या के संत राजू दास ने भी साधु वेश में प्रदर्शन करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे राम मंदिर और संत समाज की छवि खराब करने की कोशिश हुई।

जाने बीजेपी ने क्या कहा

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। प्रदेश सरकार के मंत्री मनोज पांडे ने विपक्षी नेताओं पर भगवान राम और सनातन धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया।

लखनऊ वाले इस प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूरे मामले ने राज्य में सियासी गरमागरमी बढ़ा दी है।

Updated on:
01 Aug 2026 09:08 pm
Published on:
01 Aug 2026 09:08 pm