आपको शायद इस बात की जानकारी न हो कि घर मैं नगद रुपया या Cash रखने के भी कुछ नियम हैं। अगर आप घर में ज्यादा कैश रखते हैं और आपको इन नियमों की जानकारी नहीं है तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं आपको जेल तक हो सकती है। तो हम आपको इस नियम के बारे में बताते हैं...
Cash Limit for Home: ज्यादातर लोग बैंक के साथ घर में भी कैश रखते हैं। ताकि वक्त ज़रूरत पर उसका इस्तेमाल कर सकें बार-बार बैंक न जाना पड़े। कई व्यवसायी भी अपने घर में बिजनेस की ज़रूरतों को देखते हुए ज्यादा कैश घर में रखते हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि घर में कैश या नगद रुपया रखने के नियम हैं। अगर नहीं जानते तो आपको ये जानना बेहद ज़रूरी है वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। यहाँ तक कि आपको जेल तक हो सकती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि घर में कैश या नगद रुपया रखने का क्या नियम है, या घर में कितना नगद रुपया आप रख सकते हैं साथ ही ये भी बताएंगे कि क्या घर में नगद रुपया रखने की भी कोई तय सीमा है भी या नहीं। ताकि भविष्य में आपके साथ भी कोई घटना हो तो आपको नियमों की पूरी जानकारी हो।
दरअसल, घर में कैश रखने की लिमिट तय नहीं है। लेकिन, घर में रखे कैश का सोर्स बताना जरूरी है। कैश के जरिए बड़े लेन-देन करने पर आप कभी भी मुसीबत में फंस सकते हैं। सरकार लगातार डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इस कड़ी में लगातार कैश ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम सख्त होते जा रहे है। आज के समय में सभी लेन-देन के लिए डिजिटल पेमेंट करना ही ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित है।
कैश को लेकर जुड़े नियम
एक बार में 50,000 रुपए से ज्यादा कैश जमा करने या निकालने पर पैन कार्ड नंबर देना जरूरी है। कैश में पे-ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट भी बनवा रहे हैं तो पे ऑर्डर-DD के मामले में भी पैन नंबर देना होगा। वहीं 20 हजार रुपये से ऊपर कैश में लोन नहीं लिया जा सकता है। मेडिकल खर्च में 5000 रुपये से ज्यादा कैश में खर्च करने पर टैक्स में छूट नहीं मिलेगी। 50 हजार रुपये से ऊपर की रकम फॉरेन एक्सचेंज में नहीं बदली जाएगी।
कैश में 2000 रुपये से ज्यादा का चंदा या दान नहीं दिया जा सकता है। बिजनेस के लिए 10 हजार रुपये से ऊपर कैश में खर्च करने पर रकम को आपके मुनाफे की रकम में जोड़ी जाएगी। 2 लाख रुपये से ऊपर कैश में कोई खरीदारी नहीं की जा सकती। बैंक से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश निकालने पर टीडीएस लगेगा। नए नियमों के अनुसार घर में रखे कैश का सोर्स बताना अब जरूरी है। अगर कोई इसकी जानकारी नहीं दे पाता है तो उसे 137% तक पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।