लखनऊ

PM Ujjwala Yojana में फिर से मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन, Budget में केंद्रीय वित्तमंत्री ने की घोषणा, ऐसे करें आवेदन

- Union Budget में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्ज्वला योजना के लिए जारी किया बजट- Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के उत्तर प्रदेश में करीब 1.5 करोड़ लाभार्थी हैं- 27 अगस्त 2019 के बाद से उत्तर प्रदेश में लोगों को नहीं मिले PMUY
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2021, 5:32 PM IST
photo_2021-02-01_16-51-11.jpg
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्ज्वला स्कीम के तहत एक करोड़ घरों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. Pradhan Mantri Ujjwala Yojana. उत्तर प्रदेश के लोगों के पास एक बार फिर मुफ्त गैस कनेक्शन पाने का मौका है। सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजाद भारत का पहला पेपरलेस बजट (Budget 2021-22) पेश किया। इस बजट में उन्होंने उज्ज्वला स्कीम के तहत एक करोड़ घरों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की। 01 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के बलिया से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। बीपीएल श्रेणी में आने वाले परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है। उज्ज्वला योजना में योजना में सरकार की तरफ से फुल कनेक्शन (गैस चूल्हा, भरा गैस सिलेंडर, रेग्युलेटर, गैस पाइप, कनेक्शन कॉपी) मुफ्त दिया जाता है। उज्ज्वला योजना का लाभ लेने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। प्रदेश में इस योजना के करीब 1.5 करोड़ लाभार्थी हैं।

ढेंढेमऊ भारत गैस ग्रामीण वितरक (काकोरी, लखनऊ) एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर आकाश कनौजिया बताते हैं कि 27 अगस्त 2019 के बाद से उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने बंद कर दिये गये थे। उन्होंने बताया कि उनकी एजेंसी ने उज्ज्वला योजना के तहत 8 हजार कनेक्शन बांटे थे। नई गाइडलाइन आने के बाद वह फिर से उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन देंगे।


उज्ज्वला योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर आकाश कनौजिया बताते हैं कि उज्ज्वला योजना का लाभ बीपीएल परिवार की मुखिया महिला को मिलता है। आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए। मुखिया के अलावा राशन कार्ड में शामिल सदस्यों का आधार कार्ड जरूरत होता है। इसके अलावा पासपोर्ट साइज की दो फोटो भी चाहिए होती हैं। जरूरी दस्तावेज लेकर नजदीकी एलपीजी केंद्र में जमा कर दें। हफ्ते भर में उज्ज्वला योजना के तहत फुल कनेक्शन मुफ्त मिल जाएगा। आवेदन करते समय आपको यह भी बताना होगा कि आप 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर लेना चाहते हैं या 5 किलोग्राम का।

कहां से मिलेगा फॉर्म?
आवेदन पत्र आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर नजदीकी एलपीजी केंद्र जाकर आवेदन फॉर्म ले सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज
- बीपीएल राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट की छायाप्रति

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी बातें
- आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी होना चाहिए
- ग्राहक का मोबाइल नंबर रजिस्टर होना अनिवार्य है
- गैस एजेंसी में जाकर ऑर्डर बुक करा सकते हैं लाभार्थी
- दो रिफिल के बीच 15 दिन का अंतराल होनी चाहिए

Updated on:
1 Feb 2021, 5:32 PM IST
Published on: