लखनऊ

ये पुरुष व महिलाएं love के लिए होते हैं दीवानें, एक से अधिक होते हैं प्रेम संबंध, चेक करें पार्टनर की डेट ऑफ बर्थ

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
2 min read
Mar 16, 2022
love10.jpg

लखनऊ. 15 तारीख को जन्म लेने वाले लोग काफी भाग्यशाली व आकर्षक होतें है। इनमें कई खूबियों के साथ साथ कुछ कमियां भी होती हैं। ज्योतिषों की माने तो 15 तारीख को जन्म लेने वाले लोग प्रेम संबंधों के प्रति अधिक अकर्षित होते हैं।

ये होती हैं योग्यताएं

ज्योतिषों के अनुसार दिनांक 15 को जन्मे व्यक्तियों व महिलाओं का मूलांक 6 होगा। इन लोगों में गजब का आत्मविश्वास होता है। इसी आत्मविश्वास के कारण ये किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। 15 तारीख को जन्में लोग सुगंध के शौकीन होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं, साथ ही यह अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति काफी गंभीर होते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास करते हैं।

प्रेम के प्रति होते हैं अकर्षित

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

जानें क्या है शुभ

-शुभ दिनांक : 6, 15, 24

-शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

- शुभ वर्ष : 2022, 2026

- ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

- शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Updated on:
16 Mar 2022 06:09 pm
Published on:
16 Mar 2022 01:38 pm