उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ द्वारा भू-माफियाओं पर की गई कार्रवाई का मुद्दा काफी गर्म रहा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा के नाम से फेमस हुए। वहीं, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने के बाद अधिकारियों ने फिर से माफिया व आपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।0 मंगलवार को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भृ-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, एनकाउंटर में अपराधियों को पुलिस ने निशाना बनाया है।