लखनऊ

लखनऊ में T20 : भारत-वेस्टइंडीज के महामुकाबला कल, इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

INDvsWI : छह नवम्बर को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाले दूसरे मैच के लिये दोनों टीम लखनऊ पहुंच चुकी हैं...
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 7:24 PM IST
india vs west indies 2nd t20i
लखनऊ में T20 : भारत-वेस्टइंडीज के महामुकाबला कल, इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

लखनऊ. छह नवम्बर को राजधानी के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। चार नवम्बर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गये पहले मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इसलिये दोनों ही टीमों की नजर इकाना में विजय पर है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, वहीं मेहमान टीम की नजर सीरीज में बराबरी पर आने की होगी। फिलहाल मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

24 साल बाद यह पहला मौका है, जब लखनऊ में कोई इंटरनेशनल मैच आयोजित किया जा रहा। मंगलवार को जब रोहित शर्मा की टीम मैदान में उतरेगी, गेंदबाजी का जिम्मा उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों (भुनवेश्वर कुमार और कुलदीप यादव) के कंधों पर होगा। पिछले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 13 रन देकर तीन विकेट झटके थे। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भले ही सीरीज के पहले पहले मैच में शामिल न किया गया हो, इस मैच में उनके खेलने की पूरी संभावना है। यूपी के इन गेंदबाजों के अलावा मीडियम पेसर जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद के साथ ही आल राउंडर कुणाल पांडया से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी।

हिटमैन के बल्ले से बरसेंगे रन
पहले टी20 मैच में फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा बल्ले से रन बरसाने को बेताब होंगे। लोकेश राहुल, मनीष पांडेय और ऋषभ पंत भी उम्दा पारी खेलने के लिये तैयार हैं। पिछले मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और अपना पहला मैच खेल रहे कुणाल पांड्या ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी।

संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम दूसरे टी20 मैच में उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल कर सकती है। इसके अलावा शायद ही टीम में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। संभावित एकादश में रोहित शर्मा कप्तान रहेंगे। इनके अलावा शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मनीष पांडेय, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद अंतिम एकादश में शामिल हो सकते हैं।

सोमवार को लखनऊ पहुंचे क्रिकेटर
सोमवार दोपहर को भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के खिलाड़ी राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर दोनों टीमों का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय टीम जहां होटल हयात में ठहरी है, वहीं वेस्टइंडीज टीम को होटल ताज में रोका गया है।

Published on:
Also Read
View All