लखनऊ

इकाना स्टेडियम के बाहर हंगामे के बाद बंद हुआ टिकट काउंटर

राजधानी स्थित इकाना इंटरनेशन स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए शुरू हुई टिकट बिक्री महज कुछ घंटों में बंद हो गई।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2018, 10:57 PM IST
Mayor Sanyukta Bhatia
महापौर ने बैठक कर नगर आयुक्त से कहा कि इस मैच के दौरान आने वाले देश- विदेश के प्रमुख जन लखनऊ आ रहे है।

लखनऊ. राजधानी स्थित इकाना इंटरनेशन स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए शुरू हुई टिकट बिक्री महज कुछ घंटों में बंद हो गई। दरअसल लखनऊ में 24 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले को देखने के लिए लोगों की सब्र की सीमा टूटती जा रही है। यहां के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में छह नवंबर को भारत व वेस्टइंडीज की टीमों के बीच ट्वेंटी-20 का दूसरा मैच खेला जाएगा। मंगलवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम के बाहर टिकट लेने के इच्छुक लोगों ने लंबी कतार लगा ली थी। बुकिंग विंडो खुलते ही यह लोग कतार से अलग हो गए। सभी में सबसे पहले टिकट लेने की होड़ लग गई। इसी दौरान टिकट बांट रहे लोगों ने भीड़ के हंगामे के कारण विंडो को बंद कर दिया। पुलिस होने के बाद भी लोग नियंत्रण में नहीं थे। हजारों की भीड़ के कारण यह लोग हंगामा करने लगे। इन लोगों ने वहां पर टिकट काउंटर फिर से खोलने के लिए जमकर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस की टीम ने यहां टिकट लेने को आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत कराया।

बता दें कि इस मैच के 75 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बिक चुके हैं। पचास हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में आज विंडो से टिकटों की बिक्री होनी है। इसका टिकट काउंटर दस बजे से खुलना था, लेकिन क्रिकेट के दीवाने सुबह छह बजे से ही लंबी लाइन लगा चुके थे।छह नवंबर को इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मैच के लिए प्रशासन अलर्ट पर है। पचास हजार से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम के खचाखच भरने का अनुमान है जिसे देखते हुए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त होंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को तमाम विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन श्रीप्रकाश गुप्ता, एसडीएम सरोजनीनगर चंदन पटेल और इकाना के एमडी उदय सिन्हा भी मौजूद थे।

प्रशासन हुआ एलर्ट

राजधानी के डीएम ने कहा कि मैच में तमाम वीआइपी आ रहे हैं। राज्यपाल राम नाइक के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। इसके अलावा तमाम देशी-विदेशी मेहमान भी होंगे। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं होगी। डीएम ने तमाम विभागों को तय समय के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

Updated on:
30 Oct 2018, 10:57 PM IST
Published on: