1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहली, रोहित, धवन समेत तमाम खिलाड़ियों के लिए तैयार होगा ये स्पेशल फूड

आगामी 6 नवंबर को राजधानी लखनऊ में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की तैयारियों जोर-शोर से की जा रही हैं।

2 min read
Google source verification
kohli

कोहली, रोहित, धवन समेत तमाम खिलाड़ियों के लिए तैयार होगा ये स्पेशल फूड

लखनऊ. आगामी 6 नवंबर को राजधानी लखनऊ में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की तैयारियों जोर-शोर से की जा रही हैं। इकाना स्टेडियम व जिला प्रशासन के अधिकारी मैच को सफल बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम को जहां होटल ताज में ठहराए जाने की तैयारी हैं वहीं हयात में वेस्टइंडीज टीम के ठहरने के इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वेस्टइंडीज की टीम के लिए कैरेबियन फूड की व्यवस्था होगी। इसके लिए वहां पर तैनात कांटीनेंटल शेफ उनका विशेष इंतजाम करेंगे। इसके अलावा दोनों टीमों के लिए लखनवी जायके का भी विशेष इंतजाम किया जाएगा। कैरेबियन फूड में फ्लोरिबन रिब्स विद ब्लेक आइड पी, ट्रॉपिकल फिस्टा स्टीक, कुबन ब्लैक बीन सूप, जमाइकन जर्क चिकन, जर्क मैरियेंटेड चिकन, कैरेबियन टोफू विद ब्लैक बीन राइस, कुबन पुल्ड पोर्क सैंडविच समेत लंबी डिशेज की लिस्ट शामिल हैं।

नवाबी फूड का उठाएंगे लुत्फ

एक खास फूड जो टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के लिए तैयार होगा वो है नवाबी फूड। होटल ताज में टीम इंडिया के लिए तय फूड ही दिया जाएगा, लेकिन यहां पर भी लखनवी चिकन भी परोसा जाएगा। इसके अलाव टुंडे कबाब, मशहूर बिरयानी समेत लखनऊ की तमाम टेस्टी डिशेज उपलब्ध होंगी। बता दें विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन समेत तमाम खिलाड़ियों की पसंद नपसंद का भी खास ख्याल यहां रखा जाएगा।

दो बसों से टीम पहुंचेगी इकाना

चार नवंबर को वेस्टइंडीज और भारत के बीच मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में वहां से पांच नवंबर को सुबह टीम चलेगी जो कि दोपहर तक अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। संभावना है कि टीम रात में ही प्रैक्टिस कर पिच और मैदान का परीक्षण करेगी। होटल से टीमों को इकाना स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए दो बसों को इंतजाम किया गया है। इन बसों को सुरक्षा व्यवस्था के साय में होटलों से इकाना स्टेडियम पहुंचाया जाएगा। अभी तक बसों का रूट डिसाइड नहीं हुआ है। बता दें कि मैच के टिकट पेटीएम पर उपलब्ध हैं। हालांकि अभी एक हजार की कीमत वाले टिकट नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कई दर्शक मायूस जर

कड़ी सुरक्षा का इंतजाम

इकाना स्टेडियम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यहां पर क्रिकेट प्रेमियों को एंट्री देने के लिए पांच गेट हैं। टिकट के अनुसार ही उन्हें निर्धारित गेट से एंट्री दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए लगभग 300 सीसीटीवी इंस्टॉल किए गए हैं। 50000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में लोगों को रास्ते और व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए तकरीबन 2000 लोग तैनात किए गए है।

यूपी क्रिकेट एसोसिएसन के सचिव युद्धवीर सिंह का कहना है कि टीमों को ठहरने और रूट संबंधी सभी निर्देश जिला प्रशासन के साथ बैठक कर डिस्कस किए जा चुके हैं। रूट भी उन्हें फाइनल करना है। टीमों को ठहरने के बारे में उन्हें जानकारी दी जा चुकी है।

Story Loader