ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर इन एलईडी बल्ब को आसानी से खरीदा जा सकता है। यह बल्क कई वेरायटी में मार्केट में उपलब्ध है। जिनकी कीमत 175 से लेकर 700 रुपय तक है। खास बात यह है कि यह बल्ब एलईडी के होते हैं। लिहाजा यह कम बिजली में ही चार्ज हो जाते हैं। जहां एक ओर यह कम बिजली का उपयोग करते हैं वहीं दूसरी ओर कमी बिजली में यह चार्ज हो जाते हैं जिसके बाद यह 5 घंटे तक रोशनी उपलब्ध कराते हैं।
लखनऊ. समय के साथ-साथ हमारे आपके द्वारा रोजमर्रा के जीवन में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी आधुनिक होते जा रहे हैं। आधुनिकता के इस दौर में कई काम काफी आसान हो गए है। इन दिनों मार्केट में मिलने वाले इनवर्टर एलइडी बल्ब काफी चर्चा में बने हुए हैं। यह बल्ब अपने आप में खास हैं। लाइट चली जाने के बाद भी यह बल्ब पांच घंटे तक रोशनी देते हैं। ऐसे में घर में इनवर्टर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और पैसे की बचत होती है।
असल में यह इनवर्टर बल्ब जले समय व रोशनी देने के साथ ही अपने आप को चार्ज कर लेते हैं। ऐसे में जब लाइट चली जाती है तो यह बल्ब जलते रहते हैं और लगभग 5 घंटे तक रोशनी देते हैं। ऐसे में लाइट जाने के बावजूद भी इनवर्टर की आवश्यकता नहीं मिलती है और बल्ब से कमरों में उजाला रहता है।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर इन एलईडी बल्ब को आसानी से खरीदा जा सकता है। यह बल्क कई वेरायटी में मार्केट में उपलब्ध है। जिनकी कीमत 175 से लेकर 700 रुपय तक है। खास बात यह है कि यह बल्ब एलईडी के होते हैं। लिहाजा यह कम बिजली में ही चार्ज हो जाते हैं। जहां एक ओर यह कम बिजली का उपयोग करते हैं वहीं दूसरी ओर कमी बिजली में यह चार्ज हो जाते हैं जिसके बाद यह 5 घंटे तक रोशनी उपलब्ध कराते हैं।
जानकारों का कहना है कि इनवर्टर एलइडी बल्ब की डिमांड बीते कुछ दिनों में अधिक बढ़ी है। इन बल को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उपयोगी बताया जा रहा है। बताते चलें आज भी उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे गांव हैं जहां पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती। ऐसे में इन बल्बों की मदद से लोगों को फायदा मिलता है। एक बार बल्ब के चार्ज हो जाने के बाद यह काफी देर तक रोशनी उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में यह लोगों के बीच पसंद किए जा रहे हैं। सामान्य एलईडी बल्ब की अपेक्षा इन बल्ब की कीमत थोड़ी अधिक जरूर है लेकिन इसके फायदे को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग इनवर्टर एलईडी बल्ब खरीद रहे हैं।