EPFO e-nomination: अगर आप सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और आपका पीएफ अकाउंट है तो आपके लिए अच्छी खबर है। बताते चलें सरकार की योजना के तहत आपको पीएफ अकाउंट की तरफ से सात लाख का निशुल्क बीमा दिया जाता है। इसके लिए अकाउंट होल्डर को e-nomination कराना जरूरी है। पीएफ अकाउंट का इनॉमिनेशन करा कर अकाउंट होल्डर सात लाख के मुफ्त बीमें का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।