लखनऊ

इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा IPL , क्रिकेट मैच को लेकर DM ने जारी किये निर्देश

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार बोले - आईपीएल टी20 क्रिकेट मैचों के दौरान पार्किंग और क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था सही से कराई जाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Mar 2023, 2:03 PM IST
इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा IPL , क्रिकेट मैच को लेकर DM ने जारी किये निर्देश
इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा IPL , क्रिकेट मैच को लेकर DM ने जारी किये निर्देश

1 अप्रैल से अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में , आईपीएल 2023 के टी20 क्रिकेट मैच को देखते हुए जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार के माध्यम से लखनऊ सुपरजाइंट्स के पदाधिकारियों के साथ आयोजन के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की गई।

जिलाधिकारी ने मॉक ड्रिल के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत सुरक्षा और फायर सेफ्टी विभाग सभी परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रम से पहले मॉक ड्रिल करवाया जाए। उन्होंने बताया कि मैच के दिन पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पहले से ही पार्किंग और यातायात प्लान बना ले।


साथ ही जो भी पास और टिकट जारी किए जाए। उन पर पार्किंग स्थल की जानकारी भी सही रूप से अंकित की करे ताकि आने वालों को किसी तरह की परेशानी ना हो। गाड़ी सही पार्किंग में खड़ी हो सके।


मैच से पहले कर्मचारियों की होगी मॉक ड्रील

ज़िलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयोजन में जो भी कर्मचारी लगाए जाए, उनकी पहले से ट्रेनिंग कराई जाए। सभी कर्मचारी आने वाले लोगों को सहयोग दे और उनसे शालीनतापूर्वक व्यवहार करें।

Updated on:
16 Mar 2023, 2:03 PM IST
Published on: