लखनऊ

IRCTC ने लांच किया लखनऊ से केरल के लिये हवाई यात्रा पैकेज, नवंबर में होगी यात्रा

आईआरसीटीसी ( IRCTC )के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने केरल की यात्रा के लिए स्पेशल हवाई टूर पैकेज लांच किया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2017, 9:44 PM IST
IRCTC Tour Package

लखनऊ. आईआरसीटीसी ( IRCTC ) के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने केरल की यात्रा के लिए स्पेशल हवाई टूर पैकेज लांच किया है। पैकेज के तहत लखनऊ से केरल भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज दिनांक 23.11.2017 से 28.11.2017 तक 06 दिन एवं 05 रात्रि का लाॅंच किया गया है। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से कोच्ची (केरल) वाया बैंगलौर जाने व जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था रहेगी।

डच पैलेस से हाउसबोट तक की सैर

इस यात्रा के दौरान कोच्चि में डच पैलेस, यहूदी आराधना स्थल, किला, मुन्नार में चियापारा वाटर फाॅल, टी म्यूजियम एवं कथकली डांस, इरावीकुलम नेशनल पार्क, मट्टूपटटी डेम, इको प्वाइन्ट, थकेड्डी में पेरियार वाइल्ड लाइफ सेन्चुरी में बोटिंग, कुमारकोम में हाउसबोट में ठहरने की व्यवस्था की गई है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रूपये 32,750/- एवं तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रूपये 30,700/- है।

IRCTC की वेबसाइट पर करा सकते हैं बुकिंग

टूर पैकेज बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा के इच्छुक लोग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में सम्पर्क कर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आॅनलाइन बुकिंग कराई जा सकती हैे। जानकारी एवं बुकिंग के लिये लखनऊ में मोबाइल संख्या - 9794863629, 9794863628, 9794863619, कानपुर में मोबाइल संख्या - 9794844569, गोरखपुर में मोबाइल संख्या - 9794863609, इलाहाबाद में मोबाइल संख्या - 9794844566, वाराणसी में मोबाइल संख्या - 9794863637 , आगरा में मोबाइल संख्या - 9794863617, 9794863641 एवं झांसी में मोबाइल संख्या - 9794863633 से संपर्क कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All