लखनऊ

CM योगी का सख्त आदेश- तुरंत एक्शन लें अधिकारी, आम आदमी को दिक्कत हुई तो नपेंगे अफसर

CM योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) से जुड़े अफसरों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। CM ने कहा है कि अफसर मौके पर जाकर जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों और प्रगति कार्यों का निरीक्षण करें। इसके साथ ही CM योगी ने लापरवाह अफसरों को सख्त चेतावनी दी है।

2 min read
May 02, 2026
up gps survey of sugarcane crops to be conducted preparations begin on cm yogi instructions
फोटो में सीएम योगी (सोर्स: ANI)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत सड़कों की खुदाई के बाद सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और कार्य पूरा होते ही गड्ढों व खोदी गई सड़कों को तत्काल भरने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम योगी ने लापरवाह अफसरों को सख्त चेतावनी दी है। सीएम योगी ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना लगाने के साथ उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी है।

CM योगी का आदेश- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

CM योगी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। खुदाई के समय सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। काम पूरा होते ही सड़क व गड्ढे भर दिए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार शहरी इलाकों से लेकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक साफ-सुथरा पेयजल पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रदेश के करोड़ों लोगों को नल से जल आपूर्ति का लाभ मिल रहा है।

मौके पर जाकर निरीक्षण करें अधिकारी, लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। CM के निर्देशानुसार, अब प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी, जल जीवन मिशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी नियमित स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वे खुदाई की स्थिति का जायजा लेंगे और खोदी गई सड़कों-गड्ढों को तुरंत भरने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जल समाधान पोर्टल पर दर्ज आपूर्ति, लीकेज और खुदाई से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

लापरवाही करने वाली एजेंसियों एवं ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

CM योगी ने साफ कहा कि काम को समय पर पूरा न करने, अधूरा छोड़ने या लापरवाही करने वाली एजेंसियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में केवल जुर्माना वसूला जाएगा बल्कि दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। यह कदम जनता को सुरक्षित और सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। योगी सरकार का फोकस विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के साथ जन सुविधा को प्राथमिकता देने पर है।

टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं आम जन

जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति या मरम्मत संबंधित शिकायतों के लिए लोग टोल फ्री नंबर- 18001212164 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 2.50 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है। विंध्य और बुंदेलखंड में लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। योगी सरकार घर-घर साफ पानी पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर कर रही है।

Updated on:
02 May 2026 04:40 pm
Published on:
02 May 2026 04:38 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो