लखनऊ

थोड़ी देर में जारी होगा JEE Mains Result, यहां देखें नतीजे

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले परीक्षा JEE Mains का Result थोड़ी देर में जारी हो सकता है
2 min read
Apr 30, 2018
student

लखनऊ. देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले परीक्षा JEE Mains का Result थोड़ी देर में जारी हो सकता। यूपी के भी हजारों छात्रों को इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस परीक्षा के रिजल्ट को छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main) परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल और ऑनलाइन मोड में 15 अप्रैल और 16 अप्रैल को किया था।

गणित आई थी आसान

राजधानी में 8 अप्रैल को आयोजित हुई इस परीक्षा में छात्रों को गणित के सवाल आसान लगे थे। पेपर में कुल 90 सवाल पूछे गए थे, जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सेक्शन में 30-30 सवालों में विभाजित रहे। ऑफलाइन परीक्षा में जहां मैथ्स का सेक्शन सबसे मुश्किल आया वहीं ऑनलाइन में मैथ्स का सेक्शन आसान और फिजिक्स का सेक्शन काफी मुश्किल आया। हालांकि, केमिस्ट्री का सेक्शन ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन में मुश्किल रहा। अभ्यर्थी अनिरुद्ध ने बताया कि फिजिक्स में ऑर्गेनिंग और इनऑर्गेनिक से सवाल ज्यादा आए थे, वहीं फैज ने बताया कि फिजिक्स में मैग्नेटिज्म, इलेक्ट्रोस्टैट्स और वेक्टर से सवाल आए थे। वहीं न्यूमेरिकल भी काफी पूछे गए थे।

JEE Main Result 2018 में इन बातों का रखें ध्यान

- स्टूडेंट अपना रिजल्ट jeemain.nic.in , cbseresults.nic.in या results.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

- 20 मई को जेईई एडवांस्ड एग्जाम होगा। पूरी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड से होगी।

-jeemain.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं
-JEE Mains Results 2018 लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें।
-रिजल्ट डिस्पले होने पर इसका प्रिंटआउट रख लें।

इसके बाद होगा जेईई ए़डवांस


जेईई मेन्स के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा होगी। दरअसल जेईई एडवांस एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जो कि देश की 23 आईआईटी में एडमिशन के लिए लिया जाता है। इस परीक्षा के जरिए आईआईटी के बीटेक कोर्सेज में दाखिला मिलता है। जेईई एडवांस का पैटर्न जेईई मेन जैसा ही होता है लेकिन यह उससे ज्यादा कठिन होता है। जेईई एडवांस्ड के दो पेपर होंगे। पेपर वन और टू के अंकों के आधार पर ही ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। एक पेपर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। 21 मई को पहले पेपर की परीक्षा सुबह 9 बजे से और दूसरे पेपर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। दो

Published on:
30 Apr 2018 02:01 pm