लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का फैसला

UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से एयरपोर्ट का नामकरण चर्चा में आ गया है।
less than 1 minute read
• •
Oct 09, 2026
UP Cabinet Meeting (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )
UP Cabinet Meeting (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

Narendra Modi International Airport:  नोएडा के जेवर में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सीएम योगी ने खुद मीडिया के सामने इसकी घोषणा की।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके योगदान के सम्मान में यह प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन गौरवशाली इतिहास के रूप में दर्ज हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के कई कार्य हुए हैं। प्रदेश में 42 नए हाईवे बनाए गए हैं।

कैबिनेट बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री के मुताबिक, किसी कैबिनेट बैठक में अब तक इतनी बड़ी संख्या में प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी गई थी।

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी ने की घोषणा

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मीडिया के सामने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्षों की अविराम यात्रा का अभिनंदन करते हुए उनके सम्मान में यह प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करती है।

इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश की धरती से ही देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Also Read
View All
‘विकास को मिली रफ्तार’, कैबिनेट मीटिंग में CM योगी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां; कहा- पूरा मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री का कृतज्ञ रहेगा

कैबिनेट मीटिंग में बोले CM योगी, 3 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 1 लाख करोड़ रुपये; 65 लाख परिवारों को मिले घर

68500 शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट! पंकज चौधरी से मिले अभ्यर्थी, OBC आरक्षण विसंगति दूर करने का मिला आश्वासन

‘मस्जिद जाने की फुर्सत है, राम मंदिर जाने की नहीं’, अयोध्या न जाने पर अखिलेश यादव पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

UP Politics: बृजेश पाठक का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले-हारते ही कांग्रेस और इंडी गठबंधन को याद आती हैं संस्थाएं