ukpsc recruitment exam:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 15 परीक्षाओं का अपडेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया है। सचिव के मुताबिक सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
ukpsc recruitment exam:आयोग से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या राइंका/ राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज सीमित विभागीय परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 29 सितंबर 2024 को प्रस्तावित है। विभिन्न विभागों में अन्वेषक कम संगणक / सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 6 अक्तूबर को और सचिवालय प्रशासन, आयोग एवं राजस्व परिषद विभाग की सचिवालय/ लोक सेवा आयोग/ राजस्व परिषद समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 26 से 27 अक्तूबर को प्रस्तावित है।
अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की शॉर्टहैंड, टाइपिंग परीक्षा अक्तूबर से होगी, कार्मिक की पीसीएस परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 16,17, 18 एवं 19 नवंबर 2024 को किया जाना प्रस्तावित किया है। गृह की ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह-ख) परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा 22 नवंबर को और पुलिस/ गृह विभाग की उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/ अधिसूचना), गुल्मनायक पुरुष, पीएसी/ आरबीआई अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 की शारीरिक परीक्षा दो सितंबर 2024 से प्रस्तावित किया गया है।