लखनऊ

खत्म हुआ विवेक तिवारी की पत्नी का इंतजार, लखनऊ नगर निगम में मिला ओएसडी का पद

योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी को नगर निगम में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) का पद दिया है...
less than 1 minute read
Oct 11, 2018
nagar nigam lucknow
खत्म हुआ विवेक तिवारी की पत्नी का इंतजार, लखनऊ नगर निगम में मिला ओएसडी का पद

लखनऊ. योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्वर्गीय विवेक तिवारी की पत्नी को नगर निगम में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) का पद दिया है। विवेक तिवारी की तेरहवीं पर आज उनकी पत्नी कल्पना तिवारी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया गया। नगर आयुक्त डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी खुद जाकर कल्पना को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और मेयर संयुक्ता भाटिया मौजूद रहीं। इससे पहले बुधवार शाम को नगर निगम ने कल्पना तिवारी को नियुक्ति पत्र भेज दिया था।

नगर निगम ने प्रधान लिपिक या जनसंपर्क अधिकारी के पद के लिए कल्पना तिवारी के नाम का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी का पद देने की घोषणा की। इसके बाद नगर निगम ने ओएसड़ी पद के लिए उन्हें नियुक्ति पत्र भेजा।

29 सितंबर को विवेक तिवारी का हुआ था मर्डर
बीते 29 सितंबर की रात को चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लखनऊ जिलाधिकारी ने कौशल राज शर्मा ने उन्हें सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था। सरकार ने विवेक की पत्नी के लिये 25 लाख रुपये, मृतक की मां को पांच लाख रुपये और दोनों बच्चों की पढ़ाई के पांच-पाच लाख रुपये देने का ऐलान किया था। मृतक विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। विवेक तिवारी हत्याकांड मामले की जांच अभी जारी है। बर्खास्त आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी खुद को निर्दोष बताते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात कह रहा है, जबकि जांच रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

Updated on:
11 Oct 2018 02:11 pm
Published on:
11 Oct 2018 02:05 pm