लखनऊ

‘हाफ सेंचुरी भी नहीं बना पाएगी सपा, उतरेगी साइकिल की चेन’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा तंज

Keshav Prasad Maurya: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 11 एमएलसी और 8 राज्यसभा सीटें जीतने जा रही है, जबकि सपा की साइकिल की चेन उतरना तय है।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Keshav Prasad Maurya
यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फोटो IANS)

Keshav Prasad Maurya Statement Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 11 विधान परिषद और 8 राज्यसभा सीटें जीतने वाली है। अखिलेश यादव 403 सीटों की बात कर रहे हैं, लेकिन वे तो 100 सीटों को पार करने में भी संघर्ष करते रहे हैं। 2022 में उनकी हालत सबने देखी थी। इस बार देखना है कि उनकी साइकिल की चेन हाफ सेंचुरी तक भी पहुंच पाती है या नहीं।

मौर्य ने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने 2022 में भी 403 की बात की थी, लेकिन सिर्फ 111 सीटों पर ही रुक गए थे। अब फिर 400-प्लस की बात कर रहे हैं। इस बार वे शताब्दी भी नहीं बना पाएंगे। उन्होंने अखिलेश के ट्वीट का जिक्र करते हुए साफ संदेश दिया कि सपा की हवाई बातों का कोई असर नहीं पड़ने वाला।

'बीजेपी के आठों उम्मीदवार जीतेंगे'

राज्यसभा चुनाव को लेकर मौर्य ने कहा कि भाजपा के आठों उम्मीदवार जीतेंगे। सपा तीसरा उम्मीदवार खड़ा करे या न करे, भाजपा की जीत तय है। उन्होंने बताया कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करती है। पार्टी ने आगे, पिछड़े और अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवारों का त्रिवेणी संगम पेश किया है। उत्कृष्ट उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी जीतने वाले हैं।

विपक्ष ने खड़ा नहीं किया तीसरा उम्मीदवार

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों को भाजपा की ताकत का अहसास हुआ तो उन्होंने तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार खड़ा न करने का फैसला किया। लेकिन भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को अवसर दिया है।

सभी उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

इस बीच लखनऊ में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवारों ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दोनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

'साइकिल की उतरने वाली है चेन'

मौर्य के इन बयानों से साफ है कि आगामी चुनावों को लेकर भाजपा सपा पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। साइकिल की चेन उतरने और हाफ सेंचुरी न बन पाने वाले तंज से राजनीतिक तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Updated on:
06 Oct 2026 05:24 pm
Published on:
06 Oct 2026 03:31 pm