Keshav Prasad Maurya on Samajwadi Party: संभल के शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश में सपा ने विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में डेलीगेशन भेजने का एलान किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कानून गड़बड़ाने का हवाला देकर जाने से रोक दिया। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर निशान साधा।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संभल में जो घटना हुई उसकी दोषी समाजवादी पार्टी है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा है। प्रतिनिधिमंडल भेजना एक नाटक है, यह वोट बैंक की राजनीति है।
आगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सफाया हो रहा है। उनका वोट बैंक खिसक गया है। मैं अखिलेश यादव से कहना चाहूंगा कि आप अपनी पार्टी का ख्याल रखें और संभल या उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश न करें।
संभल में हुई हिंसा हिंसा के कारण और सच्चाई का पता लगाने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने डेलीगेशन को संभल भेजने की सूचना जारी की। पार्टी के नेताओं को संभल प्रशासन ने संभल आने से रोका। उत्तरप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष की अगुआई में ये प्रतिनिधिमंडल बनाया गया।