लखनऊ

UP Foundation Day : जानें- क्यों मनाते हैं यूपी स्थापना दिवस, इस बार क्या है खास?

UP Foundation Day : 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश ने अपना 71वां स्थापना मनाया, इस बार स्थापना दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान है

2 min read
Jan 25, 2021
लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Foundation Day. 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश ने अपना 71वां स्थापना मनाया। इस अवसर पर योगी सरकार लखनऊ और नोएडा में तीन दिनों (24-26 जनवरी) का यूपी दिवस मना रही है। लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जान भी, जहान भी' के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। यूपी के 71वें स्थापना दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान है।

कब से मनाया जाता है उत्तर प्रदेश दिवस?
24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया जब भारत के गवर्नर जनरल ने यूनाइटेड प्राविंसेज (आल्टरेशन ऑफ नेम) ऑर्डर 1950 पारित किया था। तब से लेकर आज तक हम 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाते हैं। 24 जनवरी 1950 से पहले यह राज्य यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से पहचाना जाता था।

71वें यूपी दिवस की थीम क्या है?
24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में 26 जनवरी तक यूपी दिवस मनाया जा रहा है। 71वें स्थापना दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान है।

यूपी स्थापना दिवस पर छात्रों को सौगात
समाज कल्याण विभाग ने सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की। योजना के तहत 1,43,929 विद्यार्थियों के खाते में 39 करोड़ रुपए छात्रवृत्ति योजना की रकम ट्रांसफर की। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की घोषणा की।

यूपी स्थापना दिवस पर प्रमुख कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर हुनर हाट प्रदर्शनी, ओडीओपी प्रदर्शनी, संस्कृति विभाग की प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी और गृह विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

यूपी स्थापना दिवस के राजनीतिक मायने
योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस बड़े जोर-शोर से मना रही है। इस बहाने मुख्यमंत्री सरकार की उपलब्धियों का भी बखान कर रहे हैं। 71वें स्थापना दिवस पर सरकार ने जहां छात्रवृत्ति योजना शुरू की वहीं, छात्रों को निशुल्क कोचिंग का तोहफा भी दिया। ओडीओपी योजना भी योगी सरकार ने यूपी स्थापना दिवस पर ही की थी।

यह भी पढ़ें : यूपी के 71वें स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में धूम, बधाइयों की बौछार, खुशियों से झूमी जनता

Published on:
25 Jan 2021 02:07 pm
Also Read
View All