लखनऊ

Leopard died: नाक की हड्डी टूटी, श्वास नली में भर गया खून, जानें तेंदुए के साथ क्या हुआ

Leopard died in road accident: यह पहला मामला नहीं है जब उत्तर प्रदेश की सड़कों पर तेंदुआ देखने को मिला है। इससे पहले राजधानी लखनऊ में 15 दिनों तक तेंदुए ने खूब आतंक मचाया था। इस दौरान कई लोगों को तेंदुए ने निशाना भी बनाया था। हालांकि, वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ नहीं पाई थी। बाद में वन विभाग के अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि तेंदुआ नदी के किनारे होते हुए वापस जंगल चला गया होगा।‌

2 min read
Mar 12, 2022

Leopard died in road accident: यूपी में तेंदुए का सड़कों पर देखा जाना आम होता गया है। राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, मथुरा जैसे शहरों में सड़कों पर तेंदुआ देखा गया। इसी के साथ ही कर्तनिया घाट में एक तेंदुए ने कई बच्चों को शिकार बनाया। अब कानपुर में सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौत हो गई है। जंगल से शहरों की तरफ रुख कर रहे तेंदुएं वन विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं।

वाहन की टक्कर से हुई तेंदुए की मौत

कानपुर इटावा हाईवे पर एक तेंदुए की वाहन से टकराकर मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस की सूचना पर आई वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को चिड़िया घर पहुंचाया है। पोस्टमार्टम में तेंदुए की नाक की हड्डी टूटी मिली है और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। अंदेशा है कि किसी वाहन से टकराने से नाक पर चोट लगने से हड्डी टूट गई। जिससे खून सांस की नली में चला गया और हार्ड ब्लॉक हो गया, जिससे तेंदुए की मौत हो गई। चिड़ियाघर 0अस्पताल के डॉ नासिर जैदी ने बताया कि तेंदुए की 4 साल के आसपास थी। ‌

ये नहीं है पहला मामला

यह पहला मामला नहीं है जब उत्तर प्रदेश की सड़कों पर तेंदुआ देखने को मिला है। इससे पहले राजधानी लखनऊ में 15 दिनों तक तेंदुए ने खूब आतंक मचाया था। इस दौरान कई लोगों को तेंदुए ने निशाना भी बनाया था। हालांकि, वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ नहीं पाई थी। बाद में वन विभाग के अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि तेंदुआ नदी के किनारे होते हुए वापस जंगल चला गया होगा।‌

इन जिलों में देखा गया तेंदुआ

लखनऊ के बाद बाराबंकी जिले में तेंदुए के जोड़े को देखे जाने का दावा किया गया था। इस दौरान वन विभाग की टीम को तेंदुए के जोड़े के पैर के निशान भी बाराबंकी में मिले थे। तेंदुए की दहशत के चलते बाराबंकी में खूब हंगामा हुआ था। लेकिन यहां पर भी तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग की टीम नाकामयाब रही थी। इसके बाद मथुरा में तेंदुआ देखा गया था। जहां पर एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर तेंदुए का वीडियो बनाया था जो वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्रों में गस्त की थी लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं गया था। ‌

Updated on:
12 Mar 2022 11:50 am
Published on:
12 Mar 2022 11:45 am
Also Read
View All