7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free LPG: होली पर मुफ्त सिलेंडर देगी योगी सरकार, बस करना होगा ये काम, देर न करें…

योगी सरकार की दूसरी पारी में जनता के लिए किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ होने के बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने संकल्प पत्र के प्रत्येक बिंदु का अध्ययन कर टाइम लाइन तय कर वादों को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए हैं। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 12 Mar 2022, 11:27 AM IST

lpg.jpg

Free LPG. उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार बनने के बाद होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वादे के तहत पीएम उज्जवला योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को पहला मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर होली पर दिया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था तथा मेधावी छात्रों को स्कूटी देने की योजना जमीन पर उतारी जाएगा। जिसके लिए शासन स्तर पर अभी से प्रयास शुरू हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए आप को अपने गैस एंजेंसी के ऑफिस पर संपर्क करना होगा जहां पर औपचारिक्तातएं पूरी करने के बाद आप को मुफ्त में सिलेंडर दिया जाएगा।

वादों को जमीन पर उतारने का प्रयास

योगी सरकार की दूसरी पारी में जनता के लिए किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ होने के बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने संकल्प पत्र के प्रत्येक बिंदु का अध्ययन कर टाइम लाइन तय कर वादों को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए हैं। ‌

ये भी पढ़ें: राशिफल: वृष राशि वाले को आज चुगलखोरों व भड़काने वालों से रहना है सावधान, सिंह राशि, कन्या राशि वाले ध्यान रखें ये बातें

बिन्दुओं को किया जा रहा चुन्हित

संकल्प पत्र के ऐसे बिंदुओं की पहचान की जा रही है जिन पर तुरंत कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसे बिंदु जिन पर अगले माह से कार्य प्रारंभ किया जाना है चिन्हित करने को कहा गया है। जिन बिंदुओं पर कुछ समय बाद कार्य शुरू किया जा सकता है उनकी अलग सूची तैयार की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि भाजपा ने संकल्प पत्र में पीएम उज्जवला योजना के समस्त लाभार्थियों को होली व दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया था। योगी सरकार की प्रचंड जनादेश के साथ दोबारा वापसी के बाद पहली होली 17-18 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में इस वादे पर अमल की तत्काल तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में करीब एक करोड़ उज्जवला लाभार्थी बताए जा रहे हैं इस पर करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: रंग लाइफ को करते हैं प्रभावित, जानें आप की राशि के अनुसार आप के वाहन का क्या होना चाहिए रंग