लखनऊ

सबसे खूबसूरत लड़की की गलतफहमी व प्रेम परीक्षा ने ले ली जान, सात पत्नियों के पति से करती थी प्यार

लखनऊ के इताहस कार योगेश प्रवीण के शिष्य गोरव मिश्रा ने बताया कि आज भी कई किताबों में दोनों के इश्क के किस्से पढ़ने को मिल जाते हैं। गोरव ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर में आज की राजकुमारी मूमल व सात पत्नियों के राजा राणा महिंद्रा की कहानी सुनाए जाती हैं। राजकुमारी मूमल की याद पर यहां पर ब्यूटी कांटेस्ट का आयोजन भी किया जाता है। हालांकि, अब मूमन का महल खंडहर में तब्दील हो गया है लेकिन पर्यटन यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां पर मौजूद राजकुमारी मूमल व राजा राणा महिंद्रा की फोटो आज भी लोगों को इनकी कहानी बताती है।

3 min read
Feb 16, 2022
love_2_1.jpg

लखनऊ. अक्सर फिल्मों में हम देखते हैं कि नायक और नायिका एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं और एक दूसरे के लिए जान देने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन यह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं होता है अक्सर आम जिंदगी में भी ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। जिनमें लोग प्यार में अपनी जान तक गंवा देते हैं। अतीत में भी इश्क के कई ऐसे किस्से हैं। आज हम आपको ऐसे ही किससे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें उस समय की सबसे खूबसूरत राजकुमारी व सात पत्निनयों के पति राजा राणा महेंद्र को दिल दे बैठी। पहली मुलाकात से शुरू हुआ प्यार का अंत बहुत दर्दनाक हुआ। दोनों के बीच में गलतफहमी और उसके बाद राणा महेंद्र की प्यार की परीक्षा ने राजकुमारी मूमल की जान ले ली। मूमल की जान जाने के बाद राजा राणा महेंद्र भी पागल हो गए और उनकी भी मौत हो गई।

शिकार खेलने गए राजा

राजकुमारी मूमल और सात पत्नियों के पति राजा राणा महिंद्रा की प्रेम की कहानी तब शुरू हुई जब राजा महिंद्रा अपने भाई के साथ शिकार खेलते-खेलते महारानी मूमल के महल के सामने जा पहुंचे थे। थके राजा राणा महेंद्र व उनके भाई को पार्क में आराम कर के लिए बैठ गए। राजकुमारी ने अपने महल से देखा कि दो नौजवान थके हारे पार्क में बैठे हैं तो उन्होंने दासियों से कहकर राजा व उनके भाई को भोजन कराया। जिसका धन्यवाद देने के लिए राजा राजकुमारी मूमल के पास पहुंचे।

एक दूसरे को देखते ही दिल दे बैठे

मूमल को धन्यवाद देने पहुंचे राजा ने मूमल को देखते ही अपना दिल दे दिया। मूमल के लंबे बाल गहरी नशीली आंखें व कंचन काया देखकर राजा मोहित हो गए। जिसके बाद राजा अक्सर राजकुमारी मोहम्मद से मिलने के लिए आने लगे। मोहम्मद से मिलने आने के लिए राजा ने खास ऊंट तैयार किया। जिसका नाम चीतल था। लगभग 1 वर्षों तक यह सिलसिला चलता रहा हालांकि इसकी भनक राजा की पत्नियों को लग गई जिसके बाद पत्नियों ने चीतल ऊंट की टांगे तोड़ दी।

गलत फहमी से प्रेम का हुआ अंत

प्रेम कहानी में उस समय गलतफहमी पैदा हुई जब एक दिन राजा महिंद्रा राजकुमारी से मिलने के लिए उनके आरामग्रह में पहुंचे तो वहां पर राजकुमारी मूमल की बहन पुरुषों के कपड़े पहन कर उनके साथ सो रही थी। राजा को लगा कि मूमल के साथ कोई पुरुष लेटा हुआ है या देखकर महिंद्रा आग बबूला हो गए और अपना चाबुक मूमल के कमरे में छोड़ कर वापस चले गए। इसके बाद फिर राजा कभी भी मूमन से मिलने के लिए महल नहीं आए। सुबह जब राजकुमारी उठी तो वह समझ गई कि राजा आए थे। जिसके बाद मूमल ने कई चिट्ठियां लिखी लेकिन यह चिट्टियां राजा तक नहीं पहुंची। बाद में राजकुमारी ने राणा महिंद्रा के महल जाने का निर्णय लिया।

राजा ने ली प्रेम परीक्षा

राजकुमारी मूमल जब राजा महिंद्रा के महल पहुंची तो राजा समझ गए कि वह किसी गलतफहमी में है। लेकिन उन्होंने राजकुमारी का इम्तिहान लेने का फैसला किया। इम्तिहान लेने के लिए उन्होंने राजकुमारी के पास संदेशा पहुंचाया कि नाग के काटने से राजा महिंद्रा की मृत्यु हो गई है। यह सुनते ही राजकुमारी मूमल की मृत्यु हो गई। जब राजा को यह पता चला कि उनकी परीक्षा के चलते मूमल ने दम तोड़ दिया है तो फिर राजा भी बेसुध हो गए और उनकी भी मृत्यु हो गई।

आज भी सुनाई जाती है कहानियां

लखनऊ के इताहस कार योगेश प्रवीण के शिष्य गोरव मिश्रा ने बताया कि आज भी कई किताबों में दोनों के इश्क के किस्से पढ़ने को मिल जाते हैं। गोरव ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर में आज की राजकुमारी मूमल व सात पत्नियों के राजा राणा महिंद्रा की कहानी सुनाए जाती हैं। राजकुमारी मूमल की याद पर यहां पर ब्यूटी कांटेस्ट का आयोजन भी किया जाता है। हालांकि, अब मूमन का महल खंडहर में तब्दील हो गया है लेकिन पर्यटन यहां पर घूमने के लिए आते हैं। यहां पर मौजूद राजकुमारी मूमल व राजा राणा महिंद्रा की फोटो आज भी लोगों को इनकी कहानी बताती है।

Updated on:
16 Feb 2022 01:08 pm
Published on:
16 Feb 2022 01:05 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो