25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी का काम चोरों की मदद करना, बदले में ज्ञानेश कुमार चुनाव जीतवाने में कर रहे मदद: UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

UP Politics: राहुल गांधी की बातों पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वाराणसी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव अपडेट देना बंद कर दिया गया था।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Sep 25, 2026

Ajay Rai

अजय राय (Photo -ANI)

Ajay Rai On Gyanesh Kumar and PM Modi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षअजय राय ने प्रतिक्रिया दी है। अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह PM नरेंद्र मोदी को चुनाव जीतने में मदद कर रहे हैं।

'मोदी जी का काम चोरों की मदद करना'

दरअसल, राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा था कि ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की है और मोदी सरकार ने कानून से ऊपर रखते हुए उन्हें चुना। इस पर अजय राय ने कहा,'' मोदी जी का काम चोरों की मदद करना है। जिनसे राष्ट्र विरोधी कार्य करवा सकते हैं उनको मोदी आगे बढ़ाते हैं। उनकी मदद करते हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार की मदद की है, जिसके बदले ज्ञानेश कुमार उनको चुनाव जीतवा रहे हैं।''

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, '' ज्ञानेश कुमार ने PM मोदी को बनारस का चुनाव जितवाया। कई और राज्यों के भी चुनाव जितवाए। राहुल गांधी ने निश्चित तौर पर सही कहा है। ज्ञानेश कुमार की वजह से PM मोदी अन्य प्रदेशों में भी चुनाव जीतने का काम कर रहे हैं और स्वयं की बनरास सीट भी चोरी से जीते हैं ज्ञानेश कुमार की मदद से।

अजय राय ने ज्ञानेश कुमार पर लगाए आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव से संबंधित अपडेट आना बंद हो गया था।

CJP ने देशभर में विरोध प्रदर्शन की बात कही

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहा विवाद अब आंदोलन की चेतावनी तक पहुंच गया है। CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। दीपके ने सोशल मीडिया पर बताया कि इस आंदोलन की शुरुआत 2 अक्टूबर को मुंबई से होगी। इसके बाद इसे देश के दूसरे शहरों तक ले जाने की बात कही गई है।

दीपके ने गांधी जयंती का भी जिक्र किया और लोगों से लोकतंत्र बचाने का संकल्प लेने की अपील की। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब CJP पहले ही ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दे चुकी है।

SIR को लेकर क्यों उठ रहे सवाल?

दरअसल, पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर बहस चल रही है। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कुछ फैसलों और काम करने के तरीके को लेकर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की थी। इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने, फॉर्म-6 और वोटर डेटा से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। CJP ने इन घटनाओं का हवाला देते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने 'Election Commission Thik Karo' नाम से देशभर में अभियान चलाने की बात भी कही है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग