लखनऊ

चुनाव बाद 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ीं LPG की कीमतें, जानें नया रेट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल व डीजल की कीमतें चुनावी मुद्दा बनी थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने एक साथ डीजल व पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को समाप्त कर दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत एक साथ 12-12 रुपए कम हुई थीं। वहीं, अब जब चुनाव खत्म हो गया है तो एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं, आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

2 min read
Apr 07, 2022

LPG gas cylinder rate: लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल की कीमतों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। वहीं चुनाव के बाद एलपीजी के डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं आने वाले दिनों में एलपीजी(LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा होने जा रहा है। आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर के डॉमेस्टिक सिलेंडर पर ₹100 रुपये तक की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। अनुमान है कि अप्रैल महीने में ₹100 एलपीजी का डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर महंगा होगा।

पेट्रोल के साथ बढ़ीं कीमतें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है जिसके चलते कई अन्य चीजें भी महंगी हो गई हैं। वहीं, अब डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करने की तैयारी हो रही है। एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाली गैस कंपनियां आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर के डॉमेस्टिक सिलेंडर की कीमतों को बढ़ाने की योजना तैयार कर रही हैं। अनुमान है कि ₹100 से ₹131 तक डॉमेस्टिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। हालांकि गैस कंपनियों की ओर से इस संदर्भ में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

12-12 रुपये कम हुईं थी कीमतें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल व डीजल की कीमतें चुनावी मुद्दा बनी थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने एक साथ डीजल व पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को समाप्त कर दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत एक साथ 12-12 रुपए कम हुई थीं। वहीं, अब जब चुनाव खत्म हो गया है तो एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं, आने वाले दिनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

ये हैं सिलेंडर के रेट

एलपीजी गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों की ओर से 4 तरह से डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं। 14 केजी का स्टैंडर्ड डोमेस्टिक सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है जो 987.50 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से मिलता है। वहीं, 5 किलो डोमेस्टिक सिलेंडर 350.50 रुपए मिल रहा है। वहीं, बीते दिनों ही कंपोजर 10 केजी गैस के साथ मिल रहा है। 700 में 5 किलो का 5 में उपलब्ध है एलपीजी गैस सिलेंडर के कमर्शियल सेंटर की बात करें तो या 2355.50 इधर से मिल रहा है।

Updated on:
07 Apr 2022 05:44 pm
Published on:
07 Apr 2022 05:41 pm
Also Read
View All