लखनऊ

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : यूपी के ग्राम प्रधानों के लिए शनिवार होगा भारी, छीन जाएंगेे सारे अधिकार

-यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारिया तेज-बैंक से लेनदेन पर होगी पाबंदी-सभी प्रधानों के डीएससी शुक्रवार रात 12 बजे हो जाएंगे अनरजिस्टर्ड -कोई लेन देन हुआ तो दोषी पाए जाने पर कार्रवाई तय

less than 1 minute read
Dec 24, 2020
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : यूपी के ग्राम प्रधानों के लिए शनिवार होगा भारी, छीन जाएंगेे सारे अधिकार
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2020 : यूपी के ग्राम प्रधानों के लिए शनिवार होगा भारी, छीन जाएंगेे सारे अधिकार

लखनऊ. शनिवार सुबह यूपी के सभी ग्राम प्रधानों के लिए बेहद भारी रहेगी। अब वह प्रधानजी नहीं पूर्व प्रधान कहलाएंगे। 25 दिसम्बर 2020 की रात 12 बजे के बाद से यूपी के करीब 58 हजार ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। उनके सभी अधिकार सीज कर दिए जाएंगे। ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर सभी प्रधानों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) शुक्रवार रात 12 बजे अनरजिस्टर्ड कर दिए जाएंगे। और ग्राम पंचायतें भंग होने के बाद सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को इनका प्रशासक बनाया जाएगा। इस बीच अगर किसी वजह से ग्राम प्रधानों के जरिए कोई लेन देन हुआ तो दोषी पाए जाने पर कार्रवाई तय है।

पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने निर्देश दिए हैं कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर सभी प्रधानों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट शुक्रवार रात 12 बजे अनरजिस्टर्ड कर दिए जाएं। बुधवार को यूपी के सभी डीएम को निर्देश दिए कि 25 दिसंबर के बाद प्रधानों को चेकर के रूप में कोई भुगतान न किया जाए। यदि इसके बाद ई-ग्राम स्वराज पर प्रधानों से कोई लेनदेन हुआ तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, एसडीओ पंचायत व डीपीआरओ इसके जिम्मेदार होंगे।

एडीओ पंचायत बनेंगे प्रशासक :- कोरोना की वजह से ग्राम पंचायत चुनाव मेंं देरी हो रही है। 25 दिसंबर को ग्राम पंचायतें भंग हो जाएंगी। उसके बाद सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को प्रशासक रूप में ग्राम पंचायतों को काम काज देखेंगे। ग्राम प्रधान अभी तक 15वें वित्त आयोग व पंचम राज्य वित्त आयोग से आवंटित हो रही राशि का उपभोग पब्लिक फाइनेंस मैनेंजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) व ई-ग्राम स्वराज के माध्यम से कर रहे थे। उम्मीद है कि 31 मार्च 2021 तक ग्राम पंचायत चुनाव पूरे हो जाएंगे।

Published on:
24 Dec 2020 04:33 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो