लखनऊ

मिशन 2022: ‘समाजवादी साइकिल यात्रा’ के बहाने योगी सरकार को घेरने की तैयारी

समाजवादी साइकिल यात्रा शुरू होने के बाद 10 किलोमीटर तक चलेगी। फिर वहां से दूसरी टीम इस यात्रा की चेन को अगले 10 किलोमीटर तक बढ़ाएगी।
2 min read
Aug 05, 2021
akhilesh_cycle_yatra.jpg

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज बहुत बड़ा सियासी खेल होगा। आज छोटे लोहिया यानी जनेश्वर मिश्रा की जयंती है। आज समाजवादी सेना योगी सरकार के नाकामियों पर बड़ा चोट करने वाली है। इसकी शुरूआत अखिलेश यादव करेंगे। लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में छोटे लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा और फिर सियासी इतिहास की सबसे बड़ी साइकिल यात्रा की शुरूआत होगी। जो जिला, तहसील स्तर पर होगी, गांवों में भी साइकिल यात्रा निकलेगी। इस यात्रा का नाम है समाजवादी साइकिल यात्रा।

साइकिल पर सवार होंगे अखिलेश

सपा मुखिया अखिलेश यादव सुबह 9.45 बजे पार्टी दफ्तर में प्रेसवार्ता करेंगे। समाजवादी साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग से प्रारम्भ होकर लारेटो चौराहा, कालीदास चौराहा, जियामऊ, 1090 चौराहा, जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, सिरोज कैफे, सीएमएस चौराहा, दयाल चौराहा होते हुए साढ़े छह किलोमीटर की दूरी तय करके जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचेगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। समाजवादी साइकिल यात्रा शुरू होने के बाद 10 किलोमीटर तक चलेगी। फिर वहां से दूसरी टीम इस यात्रा की चेन को अगले 10 किलोमीटर तक बढ़ाएगी।

समाजवादी साइकिल यात्रा के अहम मुद्दे

- उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था

- बेरोजगारी

- किसानों के मुद्दे को भी उठाएगी सपा

- कोरोना काल में सरकार के फेल होने का मुद्दा

- आजम खान व अन्य नेताओं और लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमे

- भ्रष्टाचार, लालफीताशाही, महिला उत्पीड़न

- जिला पंचायत चुनावों में धांधली

कौन सा बड़ा नेता कहां करेगा साइकिल रैली का नेतृत्व

- लखनऊ में अखिलेश यादव

- मथुरा में संजय लाठर और उदयवीर सिंह

- मैनपुरी में लीलावती कुशवाहा

- फिरोजाबाद में पूर्व सांसद अक्षय यादव

- कानपुर नगर में जूही सिंह

- इटावा में एमएलसी राजपाल कश्यप

- कन्नौज में डिंपल यादव और रुकमणी निषाद

- औरेया में रामपाल

- हाथरस में विनोद, कानपुर देहात में सुधीर रावत

- जालौन में रामआधार सिंह, प्रयागराज में जयशंकर पाण्डेय

- चंदौली में संजय चौहान, मिर्जापुर में रामकिशोर बिंद

- सोनभद्र में विजय सिंह, गोरखपुर में आशुतोष उपाध्याय

- गाजियाबाद में राज कुमार भाटी

- रामपुर में आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा

चुनाव से पहले सरकार को घेरने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। यानी होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का ये बड़ा आयोजन होगा। जो सीधे सरकार को टारगेट करेगा। इसके अलावा 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी आदिवासियों के लिए भी खास कार्यक्रम करने वाली है। इस दिन सोनभद्र में सपा विश्व आदिवासी दिवस मनाएगी।

Published on:
05 Aug 2021 07:22 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब