लखनऊ

पूरे यूपी में कोविड शव के अंतिम संस्कार पर कोई शुल्क नहीं : सीएम योगी

covid-19 Dead body Funeral fee free : कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक नई सुविधा का किया ऐलान
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2021, 5:46 PM IST
पूरे यूपी में कोविड शव के अंतिम संस्कार पर कोई शुल्क नहीं : सीएम योगी
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. covid-19 Dead body Funeral fee free : कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार एक नई सुविधा का ऐलान किया है। इस नर्ह व्यवस्था में अब उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण की वजह से हुई मृत्यु के बाद शव का अंतिम संस्कार निशुल्क होगा। अब श्मशान स्थल पर कोई भी शुल्क परिजनों को नहीं देना पड़ेगा।

हर जिलाधिकारी को निर्देश जारी :- सीएम योगी ने रविवार को टीम-11 की समीक्षा बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सम्बंधित अफसरों कई निर्देश दिए। जिसमें अब कोविड शव का शमशान घाट पर अंतिम संस्कार निशुल्क होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने हर जिलाधिकारी को इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए :- प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे दौर में भी दवाई भी.कड़ाई भी के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने के बेहतर परिणाम मिलने से सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि विगत 24 घंटों में प्रदेश में 25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यह सुखद स्थिति दवाई भी कड़ाई भी के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का परिणाम है।

Published on: