लखनऊ

लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जानिए वजह

वेतन में कटौती से नाराज आउटसोर्स स्टाफ ने किया कार्य बहिष्कार,बोले नहीं होती है कोई सुनवाई।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2023, 7:52 AM IST
400 मरीज ओपीडी में आते है
400 मरीज ओपीडी में आते है

लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में ओपीडी सहित चिकित्सकीय सुविधा प्रभावित रही। संस्थान में संविदा पर तैनात नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित संविदा स्टाफ ने नई सेवा प्रदाता फर्म पर वेतन में कटौती समेत कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। वहीं प्रदर्शन के कारण इलाज के लिए संस्थान आने वाले मरीजों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

सैलरी में होती है कटौती, 400 मरीज ओपीडी में आते है

प्रदर्शन कर रहे, फिजियोथेरेपिस्ट अतुल सिंह कहते है कि करीब 300 से ज्यादा संविदा कर्मियों का प्रदर्शन हैं। पहली बात हमें पहले से तय ग्रेड से कम सैलरी दी जा रही है। इस बीच फरवरी में नई सेवा प्रदाता फर्म सुदर्शन को पुरानी फर्म जिम की जगह टेंडर मिल गया। नई फर्म की तरफ से वेतन में सुधार का भरोसा दिया गया था। लेकिन वेतन में और कटौती कर दिया।

हमने फैकल्टी और निदेशक तक से गुहार लगाई पर हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब कोई रास्ता नहीं दिखा, तब हमने कार्य बहिष्कार को चुना। रोजाना करीब 400 मरीज ओपीडी में आते हैं। आज किसी भी मरीज को सुबह से इलाज नहीं मिल पाया है।

स्टाफ की बातों को नहीं सुना जाता है

नई सेवा प्रदाता फर्म सुदर्शन फैसिलिटी ने कर्मचारियों के वेतन में बड़ी कटौती करते हुए, मनमाने तरीके से सैलरी निर्धारित कर दी हैं। पहले जिन कर्मचारियों को 18 हजार वेतनमान दिया जा रहा था। अब उन कर्मचारियों को 13 हजार वेतन दिया जा रहा है।

नई फर्म पुराने अनुबंधित सेवा प्रदाता फर्म के बनाए गए, नियमों की पूरी तरह अनदेखी कर रही है। स्टॉफ ने इसको लेकर पहले भी बताया लेकिन कोई असर नही पड़ा। इसी के विरोध में कैंसर संस्थान में आज कार्य बहिष्कार किया गया हैं।

उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।

Updated on:
24 Mar 2023, 7:52 AM IST
Published on: