लखनऊ

निकाय चुनाव के कारण इस साल नहीं होगा लखनऊ महोत्सव

नगर निकाय चुनाव के कारण इस वर्ष लखनऊ महोत्सव का आयोजन नहीं हो सकेगा।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2017, 12:37 PM IST
Lucknow Mahotsav

लखनऊ. नगर निकाय चुनाव के कारण इस वर्ष लखनऊ महोत्सव का आयोजन नवंबर महीने में नहीं हो सकेगा। प्रस्तावित निकाय चुनाव की व्यस्तता और आचार संहिता के कारण जिला प्रशासन ने लखनऊ महोत्सव को अगले वर्ष के लिए टाल दिया है। लखनऊ महोत्सव 25 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक आयोजित होना था। इस बीच निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में अधिसूचना जारी होनी है।

फरवरी महीने में आयोजित होगा महोत्सव

निकाय चुनाव के लिहाज से पूरा नवंबर महीना प्रशासनिक अमले के लिए तैयारियों में व्यस्त रहने का समय होगा। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने इस बार का लखनऊ महोत्सव फरवरी महीने तक के लिए टाल दिया है। तीन चरणों में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारी को देखते हुए डीएम कौशल राज शर्मा ने लखनऊ महोत्सव अगले वर्ष फरवरी में कराने का निर्देश दिया है।

तैयारियां पूरी रखने के निर्देश

डीएम कौशल राज शर्मा ने लखनऊ महोत्सव समिति से जनवरी के अंत या फरवरी के मध्य तक शिल्पकारों की उपलब्धता देखने को कहा है। लखनऊ महोत्सव की प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग राज्यों के प्रतिष्ठित शिल्पकार हिस्सा लेते हैं।आमतौर पर यह आयोजन नवंबर महीने के अंत में शुरू होकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक आयोजित होता है। इस बार निकाय चुनाव और महोत्सव का समय एक साथ होने के कारण महोत्सव को टालने का निर्णय लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल